Viral Video : घर में ड्रम, ड्रम में 100 से ज्यादा जहरीले सांप, देखकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में घर की सफाई के दौरान एक ड्रम से लगभग 100 सांप निकलने की चौंकाने वाली घटना सामने आई. यह दृश्य देख गांव में दहशत फैल गई. बाद में सांप पकड़ने वाले ने सभी सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया.

Viral Video : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. जी हां…बारिश के मौसम में घर की सफाई करते वक्त एक व्यक्ति को प्लास्टिक के ड्रम में 100 से ज्यादा जहरीले सांप दिखे जिससे उसके होश उड़ गए. खबर जैसे ही फैली गांव के लोग दहशत में आ गए. तुरंत स्थानीय लोगों ने ‘सर्प मित्र’ और वन विभाग को सूचना दी. विशेषज्ञों की मदद से सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और जंगल में छोड़ दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्रम के अंदर रेंगते हुए कई सांप साफ नजर आ रहे हैं. देखें ये वायरल वीडियो.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कई सांपों को प्लास्टिक कंटेनर में रेंगते हुए देखा जा सकता है. स्थानीय लोगों के अनुसार ये सांप जहरीले लग रहे थे और उनकी प्रजाति सामान्य सांपों से कुछ अलग दिखाई दे रही थी.

सांप मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Ashish Paswan @ashishpaswan0 नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा–शाहजहांपुर: एक घर से निकला सांपों का जखीरा, 100 से ज्यादा सांप मिले. थाना जलालाबाद क्षेत्र के मुड़िया कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर से 100 से ज्यादा सांप निकले. सांपों की इतनी बड़ी संख्या देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल फैल गया. मामले की सूचना मिलने पर सपेरे बुलाए गए, जिन्होंने घंटों की मशक्कत के बाद सांपों को पकड़ा. अब गांव में ये डर बना हुआ है कि कहीं आसपास के घरों में भी सांप न हों.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >