Viral News: सोशल मीडिया पर महंत श्री नृत्यगोपाल दास के निधन की झूठी खबर वायरल, ट्रस्ट ने बताया क्या है सच

Viral News: सोशल मीडिया पर इस समय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास के निधन की खबर तेजी से वायरल हो रही है. कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड अकाउंट से तस्वीरों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Viral News: सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास को श्रद्धांजलि दी जा रही है. वायरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर आ रहे हैं. जिसमें पीएम मोदी विस्तर पर लेटे महंत के सामने हाथ जोड़कर खड़े दिख रहे हैं.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने महंत नृत्य गोपालदास के निधन की खबर को बताया फर्जी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने महंत नृत्य गोपालदास के निधन की वायरल खबर को फर्जी बताया और झूठी खबर पर चिंता जाहिर की. एक्स पर पोस्ट डालकर बताया गया, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी अयोध्या के महंत पूज्य नृत्यगोपाल दास जी महाराज पूर्ण स्वस्थ हैं. बताया गया महंत अपने निवास स्थान मणिराम दास छावनी अयोध्या में हैं.

झूठी खबर पर जतायी गई चिंता

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बयान जारी कर सोशल मीडिया में फैली झूठी खबर पर चिंता जताई गई. अपने बयान में ड्रस्ट ने कहा, 1 अक्टूबर को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ भ्रामक और झूठी खबरें फैली. यह समाज में भ्रांति और चिंता का कारण बन रही हैं. ड्रस्ट ने लोगों से कहा, सभी से विनम्र अपील है कि ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और न ही इन्हें फैलाएं. ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि महाराज जी के स्वास्थ्य के बारे में सटीक जानकारी के लिए केवल अधिकृत स्त्रोतों पर ही भरोसा करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >