Video : भगवान राम के रूप में राहुल गांधी, सामने रावण, पोस्टर से गरमाई यूपी की राजनीति

Video : लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का पोस्टर भगवान राम के रूप में लगाया गया. इसके बाद से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. मामले पर यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का रिएक्शन आया है. वीडियो में देखें उन्होंने क्या कहा?

Video : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का पोस्टर भगवान राम के रूप में लगाया गया है. उन्होंने कहा कि जिसने यह पोस्टर लगाया है, उसे यह नहीं पता कि राहुल गांधी भगवान राम के विरोधी हैं. ब्रजेश पाठक ने बताया कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के “रावण जैसे 10 सिर” काटकर देश की बागडोर संभाली थी. ये दस सिर थे – 70 साल का लूट का इतिहास, वंशवाद की जड़ें, बोफोर्स घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, 2G घोटाला, इमरजेंसी का काला अध्याय, सिख विरोधी दंगे, तुष्टिकरण, अर्थव्यवस्था का विनाश और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ छेड़छाड़. उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि वे अपनी पार्टी के नेताओं को अपने चरित्र के बारे में बताएं और जनता से माफी मांगें, क्योंकि देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दशहरे के मौके पर कांग्रेस दफ्तर के बाहर एक अनोखा पोस्टर नजर आया. कांग्रेस कार्यकर्ता आर्यन मिश्रा ने इस पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में दिखाया जिसके बाद से प्रदेश की राजनीति गरम है. पोस्टर में राहुल गांधी धनुष-बाण लेकर रावण पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. रावण के दस सिरों पर राजनीति और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लिखा गया है. इनमें महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार, ईडी, वोट चोरी, चुनाव आयोग के अलावा सीबीआई, बेरोजगारी, पेपर लीक और तानाशाही जैसे शब्द शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >