Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव में राधाकृष्णन को टक्कर, INDIA गठबंधन के उम्मीदवार का नाम आया सामने

Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को बताया कि सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उम्मीदवार होंगे. ऐसी अटकलें हैं कि एनडीए के उम्मीदवार को टक्कर देने के लिए विपक्ष भी अपना उम्मीदवार उतार सकता है. इस बीच INDIA गठबंधन की ओर से एक नाम की चर्चा शुरू हो चुकी है. हालांकि इसपर आधिकारिक मुहर अभी नहीं लगाई गई है.

Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को टक्कर देने के लिए इंडिया गठबंधन की ओर से जिस उम्मीदवार की चर्चा होने लगी है, उनका नाम तिरुचि शिवा है, जो डीएमके सांसद हैं. हालांकि उनके नाम की अभी केवल चर्चा हो रही है, किसी भी तरह का फैसला नहीं लिया गया है.

उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों पर क्या बोले तिरुचि शिवा?

विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने की अटकलों पर, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने कहा, “मुझे कोई जानकारी नहीं है. यह तो नेता ही तय करेंगे. यह बताने वाला मैं नहीं हूं. मेरे नेता इस पर चर्चा कर रहे हैं.”

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने तिरुचि को उम्मीदवार

डीएमके सांसद तिरुचि शिवा को विपक्ष का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, “ऐसा कुछ भी तय नहीं हुआ है.”

अरविंद सावंत ने तिरुचि की उम्मीदवारी पर क्या बोले?

शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत कहते हैं, “वे झूठ बोलते हैं…यह सब चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को दर्शाता है.” डीएमके सांसद तिरुचि शिवा को विपक्ष का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा, “विपक्षी नेता एक साथ बैठेंगे. मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता.”

ये भी पढ़ें: Vice President Elections 2025: इन तीन पार्टियों ने किया राधाकृष्णन की उम्मीदवारी का समर्थन

ये भी पढ़ें: Vice Presidential Election: सीपी राधाकृष्णन को NDA ने बनाया अपना उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने किया ऐलान, पीएम ने दी बधाई

ये भी पढ़ें: CP Radhakrishnan: कौन हैं सीपी राधाकृष्णन? जिन्हें NDA ने बनाया है उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >