Rain Alert: 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मूसलाधार बारिश, 48 घंटे तक गरज के साथ छींटे, IMD का अलर्ट

Very Heavy Rain Alert: चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है. तमिलनाडु, कोस्टल आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में इसके राज्य के उत्तरी हिस्सों और पुडुचेरी के समुद्र तट से आगे बढ़ने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक कावेरी डेल्टा वाले इलाकों में रविवार को बहुत भारी बारिश हुई. रामनाथपुरम और नागापट्टिनम जिलों में कई इलाके जलमग्न हो गए.

Very Heavy Rain Alert: चक्रवाती तूफान दित्वा (Cyclone Ditwah) की भारत में एंट्री हो गई है. श्रीलंका में बर्बादी के बाद अब यह तूफान भारत में तबाही मचाने लगा है. भारत के तटीय राज्य तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश समेत कई और इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है. आने वाले 48 घंटे में और भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों पर चक्रवाती तूफान दित्वा 12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है. आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ घंटों में तूफान दित्वा उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के समानांतर उत्तर की ओर बढ़ सकता है.

भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना (Heavy Rain Alert)

चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण 30 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 30 नवंबर से 2 दिसंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बहुत तेज बारिश हो सकती है.  1 दिसंबर को तेलंगाना, 30 नवंबर के दौरान तटीय तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. 30 नवंबर से 3 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बिजली के साथ गरज के साथ तूफान आने की संभावना है. 30 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 2 और 3 दिसंबर के दौरान केरल और माहे, 2 दिसंबर के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है.

गरज चमक के साथ तेज हवा (Strong Wind with Thunderstorm)

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि उत्तरी तमिलनाडु में गरज, बिजली और तेज हवाओं का दौर अगले 48 घंटों तक जारी रह सकता है. 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कुछ इलाकों में  अत्यधिक भारी बारिश की भी संभावना है. दक्षिणी तमिलनाडु में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ 60 से 70 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ 55 से 65 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है. 2 से 4 दिसंबर के दौरान केरल और माहे में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

न्यूनतम तापमान में आ सकती है गिरावट (Minimum Temperature)

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. उसके बाद अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. अगले 2 दिनों तक मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. उत्तर पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. 

Also Read: Cyclone Ditwah : कैसे होता है किसी चक्रवाती तूफान का लैंडफॉल? जानिए पूरी बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >