Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) ने अपने प्रेस रिलीज में बताया कि 12 से 17 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.वहीं, 12 और 15 मार्च को उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.
14 से 16 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने और 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को जबकि राजस्थान में 14 और 15 मार्च को गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली का मौसम 12 मार्च को शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 13 मार्च को न्यूनतम 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इस दिन भी आसमान साफ रहेगा.
राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम?
मौसम केंद्र जयुपर ने बताया कि आने वाले तीन दिन राज्य का मौसम शुष्क रहेगा. 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है. 14-15 मार्च को एक नये वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में बदलाव नजर आ सकता है. राज्य में कहीं–कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
अरुणाचल प्रदेश के अलावा यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 14 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में जबकि 13 से 15 मार्च के दौरान असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश के आसार
छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 13 से 15 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 14 और 15 मार्च को जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 मार्च को गरज-चमक के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.
तेलंगाना में बारिश के आसार
15 मार्च को तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
