Vande Mataram : आप तो अंग्रेजों के लिए काम कर रहे थे, राज्यसभा में गरजे मल्लिकार्जुन खरगे

Vande Mataram : राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. वीडियो में देखें उन्होंने क्या कहा.

Vande Mataram : राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस के अन्य नेताओं का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस ने ही वंदे मातरम् को एक नारा बनाया था. आपकी पार्टी का इतिहास रहा है कि आप स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति के गीतों के खिलाफ रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Vande Mataram : कुछ लोग सोचते हैं कि चर्चा बंगाल चुनाव के कारण हो रही है, राज्यसभा में देखें क्या बोले अमित शाह

खरगे ने कहा कि जब महात्मा गांधी ने 1921 में असहयोग आंदोलन शुरू किया, तब कांग्रेस के लाखों स्वतंत्रता सेनानी ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाते हुए जेल गए. उस समय आप कहां थे? आप तो अंग्रेजों के लिए काम कर रहे थे.

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे

आप सभी महान नेताओं का अपमान कर रहे हैं : खरगे

खरगे ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य (नेहरू जी, महात्मा गांधी, मौलाना आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और गोविंद वल्लभ पंत) ने यह प्रस्ताव पास किया था कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों में वंदे मातरम् की सिर्फ पहली दो पंक्तियां ही गाई जाए. क्या कार्यसमिति में सिर्फ नेहरू जी थे? आप उन सभी महान नेताओं का अपमान कर रहे हैं जिन्होंने मिलकर यह निर्णय लिया. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री हमेशा नेहरू जी को ही क्यों निशाना बनाते हैं?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >