Vande Bharat Express : RSS का गीत किसके दबाव में गाया छात्रों ने? प्रिंसिपल का आया जवाब

Vande Bharat Express : प्रिंसिपल ने बताया कि गीत दक्षिण रेलवे के निर्देश पर नहीं गाया गया था, बल्कि बच्चों ने खुद इसे एक मलयालम देशभक्ति गीत के रूप में गाने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह बच्चों की स्वेच्छा से किया गया था, किसी आदेश या दबाव में नहीं.

Vande Bharat Express : केरल में शनिवार को एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत के दौरान स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का “गण गीत” गाया. इसके बाद विवाद शुरू हो गया. राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए जिससे कई बातें सामने आईं. इस बीच स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्रों का बचाव किया. उन्होंने कहा कि यह एक देशभक्ति गीत है. प्रिंसिपल ने स्पष्ट किया कि यह गीत दक्षिण रेलवे के निर्देश पर नहीं गाया गया था, बल्कि बच्चों ने अपनी इच्छा से गाया था. उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह का राजनीतिक उद्देश्य नहीं था, यह सिर्फ देश के प्रति प्रेम दिखाने का तरीका था.

छात्र ट्रेन में आरएसएस का गीत गाते नजर आए

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअल उद्घाटन किया. उद्घाटन के तुरंत बाद, एक वीडियो सामने आया जिसमें छात्र ट्रेन में आरएसएस का गीत गाते नजर आए. वीडियो साउदर्न रेलवे द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. इसके बाद वीडियो वायरल हो गया. यूजर लगातार इसपर रिएक्शन देने लगे. बढ़ते विवाद के बाद साउदर्न रेलवे ने वह वीडियो हटा दिया. बाद में रेलवे ने वही वीडियो फिर से शेयर किया, लेकिन इस बार उसमें गीत का अंग्रेजी अनुवाद भी जोड़ा गया ताकि लोग उसके अर्थ को समझ सकें.

गीत दक्षिण रेलवे के निर्देश पर नहीं गाया गया

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इस संबंध में खबर दी है. एलामक्कारा स्थित सरस्वती विद्यानिकेतन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डिंटो के. पी. ने छात्रों द्वारा गाए गए गीत का बचाव करते हुए कहा कि यह एक देशभक्ति गीत है. उन्होंने कहा कि यह गीत दक्षिण रेलवे के निर्देश पर नहीं गाया गया था, बल्कि बच्चों ने खुद इसे एक मलयालम देशभक्ति गीत के रूप में गाने का फैसला किया था. प्रिंसिपल ने यह भी स्वीकार किया कि जब विवाद के बाद साउदर्न रेलवे के एक्स अकाउंट से गीत का वीडियो हटाया गया था, तब स्कूल मैनेजमेंट ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >