Rishabh Pant को बचाने वाले चालक और कंडक्टर को सम्मानित करेगी उत्तराखंड सरकार, धामी ने कह दी ऐसी बात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ड्राइवर और परिचालक ने ऋषभ पंत की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी. क्रिकेटर की कार उनकी आंखों के सामने कई बार लुढ़की. हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी क्षमता का परिचय दिया.

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट में जान बचाने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक और कंडक्टर को उत्तराखंड सरकार सम्मानित करेगी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि उनकी सरकार गणतंत्र दिवस पर हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत को सम्मानित करेगी.

ड्राइवर और परिचालक ने अपनी जान जोखिम में डालकर पंत की बचायी जान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ड्राइवर और परिचालक ने ऋषभ पंत की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी. क्रिकेटर की कार उनकी आंखों के सामने कई बार लुढ़की. हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी क्षमता का परिचय दिया.

हरियाणा राज्य परिवहन निगम ने किया चालक और परिचालक को सम्मानित

इससे पहले हरियाणा राज्य परिवहन निगम ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले अपने एक चालक और परिचालक को शुक्रवार को सम्मानित किया. हरियाणा राज्य परिवहन निगम के पानीपत डिपो के महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने बताया, पानीपत लौटने पर हमने उन्हें अपने कार्यालय में एक प्रशंसा पत्र और एक स्मृति चिह्न प्रदान किया.

Also Read: Rishabh Pant Health Updates: ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में ऋषभ पंत की जगह कौन? जानें कैसी है क्रिकेटर की हालत

चालक और परिचालक ने पंत की ऐसी बचायी थी जान

हरियाणा परिवहन निगम के चालक सुशील कुमार ने पंत की कार को सड़क के डिवाइडर से टकराते हुए देखा, जिसके बाद वह अपने परिचालक के साथ रुके और मदद के लिए दौड़े.

पंत की हालत में काफी सुधार

क्रिकेटर ऋषभ पंत की स्थिति में अब काफी सुधार है और डॉक्टरों ने अभी तय नहीं किया है कि उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना है या नहीं. पंत के पारिवारिक मित्रों और अन्य ने अस्पताल में उनसे मुलाकात के बाद यह बात कही. पंत की मां सरोज पंत और लंदन से आई बहन साक्षी अस्पताल में उनके साथ हैं. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा , बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ने यहां मैक्स अस्पताल में पंत से मुलाकात की.

मां को सरप्राइज देने रूड़की जा रहे थे पंत, दिल्ली-देहरादून राजमार्ग हुआ भीषण कार दुर्घटना

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली. दरअसल पंत अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए रूड़की जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि 25 वर्ष के पंत को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है. दुर्घटना उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सुबह करीब 5.30 बजे हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >