Uttar Pradesh By Poll: योगी आदित्यनाथ ने सपा की तुलना मुस्लिम लीग से की, अखिलेश पर कसा तंज

Uttar Pradesh By Poll: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा उपचुनाव को लेकर अलीगढ़ में एक रैली को संबोधित किया.

Uttar Pradesh By Poll: अलीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 1906 में भारत के विभाजन की नींव रखने वाली मुस्लिम लीग की स्थापना अलीगढ़ में ही हुई थी. अलीगढ़ ने उनकी चलने नहीं दी. उन्हें ऐसा नहीं करने दिया, लेकिन समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटने के उनके इरादे सफल हो गए. योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, मुस्लिम लीग की स्थापना कराची में नहीं हुई, इस्लामाबाद में नहीं हुई, ढाका में नहीं हुई, इसकी स्थापना अलीगढ़ में हुई.

योगी ने समाजवादी पार्टी की तुलना मुस्लिम लीग से कर दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी की तुलना मुस्लिम लीग से कर दी. उन्होंने कहा, जो काम उस समय मुस्लिम लीग कर रही थी, वही काम अब समाजवादी पार्टी कर रही है. उनके इरादों को सफल नहीं होने देना चाहिए.

योगी ने किया रोड शो

रैली को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार संजीव शर्मा के लिए रोड शो किया. उत्तर प्रदेश में 20 नवंबर को 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे.

योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, कुछ लोगों की प्रवृत्ति होती है, जो जिंदगी भर उनके साथ जुड़ जाती है. बबुआ (अखिलेश यादव) अभी बालिग नहीं हुआ है इसलिए कभी-कभी ऐसा काम कर देता है, जिससे मैनपुरी वालों के सामने भी संकट खड़ा हो जाता है. मुख्यमंत्री ने सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पहनी जाने वाली लाल टोपी पर तंज कसते हुए कहा, लाल टोपी-काले कारनामे को पनपने मत दीजिए. यह लोग षडयंत्र कर रहे हैं और फिर से उत्तर प्रदेश को अराजकता में धकेल देंगे. योगी ने कहा, अखिलेश यादव का आचरण अपने पिता व सपा संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव की भावनाओं के विरुद्ध है.

इन 9 सीटों पर 20 नवंबर को होना है मतदान

उत्तर प्रदेश की फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >