UPSC सिविल सेवा परीक्षा की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वह हर साल अभ्यर्थियों को कुछ नया सोचने पर मजबूर करती है. जो छात्र केवल किताबों के तय अध्याय और पुराने नोट्स याद करके परीक्षा देने जाते हैं, उन्हें अक्सर प्रश्नपत्र देखकर आश्चर्य होता है.
पिछले 4-5 वर्षों के Previous Years Questions (PYQs) को ध्यान से देखें तो UPSC का जोर अब केवल जानकारी पर नहीं, बल्कि Analysis, Understanding, Presentation और Critical Thinking पर बढ़ता दिखता है.
UPSC 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए इसलिए सबसे जरूरी सवाल यह है- UPSC आखिर हमसे चाहती क्या है?
सवाल वही नहीं, सवाल पूछने का तरीका बदल रहा है
UPSC एजुकेटर उपासना सरीन बताती है कि पिछले वर्षों में UPSC (BPSC/JPSC) ने प्रश्नों में इस्तेमाल होने वाले keywords पर भी खास जोर दिया है.
Examine, Critically Analyse, Critically Examine, Evaluate और Discuss जैसे शब्द केवल भाषा का हिस्सा नहीं हैं. हर keyword उत्तर का अलग ढांचा मांगता है.
मसलन, Discuss में विषय के अलग-अलग पक्ष रखने होंगे, जबकि Critically Analyse में तर्क के साथ उसकी सीमाओं और विरोधी पक्ष को भी दिखाना होगा.
इसलिए सिर्फ विषय पढ़ लेना पर्याप्त नहीं. अभ्यर्थी को यह भी समझना होगा कि प्रश्न किस तरह का उत्तर मांग रहा है.
Essay में भी दिख रहा है बदलाव
Essay Paper में भी एक स्पष्ट प्रवृत्ति दिखाई देती है. Section A में अक्सर दार्शनिक और विचारप्रधान विषय देखने को मिलते हैं, जबकि Section B में समाज, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था, तकनीक और समकालीन मुद्दों से जुड़े विषयों की संभावना रहती है.
इसका मतलब है कि किसी एक विषय पर जानकारी होना काफी नहीं.
एक अच्छे essay में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, पर्यावरणीय और दार्शनिक- कई आयामों को जोड़ने की क्षमता चाहिए.
GS में Map और Diagram की बढ़ती भूमिका
GS Paper-I में Geography से जुड़े प्रश्नों में maps और diagrams का इस्तेमाल उत्तर को अधिक प्रभावी बना सकता है. इसी तरह GS Paper-III में Economy और दूसरे विषयों में flowcharts, diagrams और data-based presentation उत्तर को स्पष्ट बनाते हैं.
यह बदलाव एक महत्वपूर्ण संकेत देता है- UPSC सिर्फ यह नहीं देखती कि उम्मीदवार को जानकारी है या नहीं, बल्कि यह भी देखती है कि वह सीमित शब्दों और समय में उस जानकारी को कितनी अच्छी तरह प्रस्तुत कर सकता है.
Ethics में Case Study अब ज्यादा वास्तविक
GS Paper-IV में case studies भी धीरे-धीरे ज्यादा वास्तविक प्रशासनिक परिस्थितियों के करीब आती दिख रही हैं. इनमें केवल ethical definitions लिखना पर्याप्त नहीं है.
उम्मीदवार को stakeholder, dilemma, available options, consequences और अपने निर्णय के पीछे का ethical reasoning स्पष्ट करना होता है.
भविष्य में AI in Governance, digital ethics और AI-based administration जैसे नए विषय भी Ethics की तैयारी में महत्वपूर्ण हो सकते हैं.
Static से Current Affairs की ओर बढ़ता जोर
पिछले वर्षों का सबसे बड़ा संकेत शायद यही है कि static knowledge अकेले पर्याप्त नहीं रह गया है.
UPSC अब contemporary developments को basic concepts से जोड़कर देखने की क्षमता पर जोर दे रही है.
यही वजह है कि पिछले 12-18 महीनों के Current Affairs को केवल facts के रूप में पढ़ना उपयोगी नहीं होगा. उन्हें संविधान, अर्थव्यवस्था, समाज, अंतरराष्ट्रीय संबंध, पर्यावरण और शासन जैसे static topics से जोड़ना होगा.
Optional subjects में भी यही बदलाव दिखाई देता है. उदाहरण के लिए Sociology में केवल Western thinkers के विचार याद करना पर्याप्त नहीं. समकालीन सामाजिक घटनाओं पर sociological perspective लागू करना ज्यादा महत्वपूर्ण हो रहा है.
पाकिस्तान पर मेरी किताब यहां से पढ़ें
UPSC Mains 2026 में क्या उम्मीद?
2026 में भी Essay में philosophical और contemporary themes का मिश्रण देखने को मिल सकता है. GS papers में current affairs और static concepts का interlinking महत्वपूर्ण रहेगा.
अभ्यर्थियों को ऐसे प्रश्नों के लिए तैयार रहना चाहिए जिनका उत्तर किसी एक विषय में नहीं, बल्कि कई dimensions को जोड़कर देना पड़े.
इस तैयारी में Yojana, Kurukshetra, PIB और अच्छे राष्ट्रीय समाचार पत्रों जैसे स्रोत मददगार हो सकते हैं. लेकिन इनका उद्देश्य facts जमा करना नहीं, बल्कि मुद्दों की समझ और answer-writing विकसित करना होना चाहिए.
आखिर में सबसे जरूरी बात
UPSC को decode करने का मतलब यह नहीं कि अगले साल कौन-सा प्रश्न आएगा, इसका अनुमान लगा लिया जाए. असली decoding यह समझना है कि प्रश्न पूछने वाली संस्था उम्मीदवार में कौन-सी क्षमता तलाश रही है.
पिछले वर्षों के PYQs का संकेत साफ है- रटने से ज्यादा समझिए, जानकारी से ज्यादा विश्लेषण कीजिए और पढ़ने से ज्यादा उसे उत्तर में उतारने का अभ्यास कीजिए.
UPSC में सफल होने वाला उम्मीदवार वही है जो बदलते प्रश्नपत्र के साथ अपनी सोच और तैयारी का तरीका भी बदल सके.
प्रभात खबर UPSC पर खास कवरेज कर रहा है, ताकि आपको एक्सपर्ट गाइडेंस के लिए कहीं और न जाना पड़े. UPSC परीक्षाओं से जुड़ी सभी ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
- प्रभात खबर UPSC Exclusive : UPSC : एक ख्वाब, कई इम्तिहान
- प्रभात खबर UPSC Exclusive Interview : आखिर UPSC इतना डरा क्यों रहा है? पटना वाले Eduteria का Exclusive Interview
- प्रभात खबर UPSC Exclusive Interview : UPSC : 'Tina Dabi जहां भी होती, उसी समर्पण के साथ मेहनत करती'- Khan Sir का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
- प्रभात खबर UPSC Special: ना कोचिंग के UPSC की तैयारी करनी है? ये रही सेल्फ-स्टडी के लिए हमारी Booklist.
