यूजीसी-नेट की परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी, शिक्षा मंत्रालय ने कही ये बात

ugc net 2024 : शिक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यूजीसी-नेट की परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी. जानें मामले का ता अपडेट

यूजीसी-नेट परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. मामले को लेकर शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि प्रथम दृष्टया में जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार, यूजीसी-नेट में गड़बड़ी की गई है. परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी. उन्होंने कहा कि यूजीसी-नेट के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली थी. उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए इसे रद्द करने का फैसला लिया गया. इस बीच मामले को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है. परीक्षा को रद्द किए जाने के बाद केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ‘लीक और फ्रॉड’ के बिना कोई परीक्षा आयोजित करने में समक्ष नहीं है.

क्या कहा कांग्रेस ने

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से दावा किया गया है कि इस सरकार ने शिक्षा एवं भर्ती की पूरी व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है. मेडिकल में प्रवेश के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा यानी नीट-स्नातक 2024 में कथित अनियमितता हुई है जिससे विवाद पैदा हो गया है. इस बीच, शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी किया है. मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का काम किया गया है.

Read Also : NEET-UG 2024 Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और NTA को जारी किया नोटिस, शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर NSUI का विरोध

मल्लिकार्जुन खरगे ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि ये कैसी ‘परीक्षा पे चर्चा’, जहां रोजाना लीक होता पर्चा…मोदी सरकार ने देश की शिक्षा व भर्ती प्रणाली को तहस-नहस करने का काम किया है. इधर, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री हर साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ नाम से एक भव्य तमाशा करते हैं. मगर, उनकी सरकार लीक और फ्रॉड के बिना कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं कर सकती.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >