उद्धव ने राहुल गांधी से की अपील, कहा- CJP प्रदर्शन में हों शामिल

Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray : शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. ठाकरे 20 जुलाई को प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर छात्रों के समर्थन में आवाज उठाएंगे.

Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray : शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, उन्होंने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ठाकरे ने कहा कि वह खुद भी आंदोलन स्थल पर जाएंगे और देश के युवाओं पर भरोसा रखने वाले सभी नेताओं को छात्रों के समर्थन में आगे आना चाहिए.

20 जुलाई को जंतर-मंतर पहुंचेंगे उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और पूरे देश के लोगों को इस आंदोलन का समर्थन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए.

NEET पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर जारी है आंदोलन

बोस्टन से लौटे अभिजीत दीपके के नेतृत्व में कॉकरोच जनता पार्टी और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं. आंदोलनकारी NEET-UG पेपर लीक सहित विभिन्न परीक्षा अनियमितताओं का हवाला देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

कई विपक्षी दलों का समर्थन, कांग्रेस की दूरी चर्चा में

आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, CPI और वामपंथी दलों के कई नेताओं ने आंदोलन का समर्थन किया है. हालांकि कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से आंदोलन का समर्थन नहीं किया है. नेता विपक्ष राहुल गांधी अब तक जंतर-मंतर नहीं पहुंचे हैं, जबकि भाजपा कांग्रेस पर इस आंदोलन को समर्थन देने के आरोप लगाती रही है.


राहुल गांधी ने शुरू किया 'छात्रों की गूंज' अभियान

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों की आवाज उठाने के लिए "छात्रों की गूंज" अभियान शुरू किया है. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक माफिया पर कार्रवाई और छात्रों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया. कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार, कर्ज और मानसिक तनाव का कारण बनती जा रही है और अब शिक्षा में क्रांति लाने का समय आ गया है. इससे छात्र आंदोलन और शिक्षा को लेकर सियासी बहस और तेज होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- दुनियाभर में भारत का बढ़ रहा है दबदबा: पोलैंड ने की मोदी सरकार की खुलकर तारीफ, रक्षा से लेकर व्यापार तक बड़े सहयोग का ऐलान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >