ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मीडिया से कहा-हम 7 दिन की रिमांड मांगेंगे, तभी होगी पूछताछ

Twisha Sharma death case : भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा कि समर्थ सिंह को अभी पुलिस कस्टडी में लिया जाएगा, उसके बाद ही उससे डिटेल पूछताछ की जाएगी.

Twisha Sharma death case : ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच से जुड़ी जानकारी देते हुए भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के पति समर्थ सिंह को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है. पहले हम उसका मेडिकल करवाएंगे और कोर्ट से उसका पीआर (पर्सनल रिकॉग्निशन बॉन्ड) लेंगे. हम कोर्ट से उसकी 7 दिन की रिमांड मांगेंगे. समर्थ सिंह को देर रात लाया गया था. कुछ प्रोसीजर में अभी समय लगता है. अभी पूछताछ नहीं हो पाई है. पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या किसी ने उसे पनाह दी थी, तो उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा.

कोर्ट में सरेंडर करने आया था समर्थ सिंह

पुलिस कमिश्ननर संजय कुमार ने बताया कि समर्थ सिंह जबलपुर में कोर्ट में सरेंडर करने आया था, लेकिन कोर्ट ने मना कर दिया. उसी बीच हमारी टीम जो वहां मौजूद थी, उसने जबलपुर पुलिस की मदद से समर्थ सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. अभी ज्यादा कुछ पूछताछ नहीं हुई है. कस्टडी में लेने के बाद पूछताछ होगी. इस तरह के मामलों में पूछताछ कई चरणों में होता है, ऐसा संभव नहीं है कि हमने एक बार पूछा और वह सबकुछ एक ही बार में सच-सच बता देगा. अगर उस दौरान यह बात सामने आई कि किसी ने उसे अपने यहां शरण दिया था, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

ट्विशा का दूसरी बार पोस्टमार्टम करने के लिए दिल्ली से टीम भोपाल आएगी

AIIMS दिल्ली द्वारा यह कहने पर कि उन्हें द्विशा शर्मा की बॉडी की दूसरी ऑटोप्सी के बारे में अभी तक कोई लेटर नहीं मिला है, संजय कुमार ने कहा कि इस बारे में कोर्ट ने जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) को लिखा है. हम GAD के साथ कोऑर्डिनेट कर रहे हैं और टीम को जल्द से जल्द लाने की कोशिश कर रहे हैं. दिल्ली से एक टीम भोपाल आएगी.

ये भी पढ़ें : रोजगार मेला में बोले पीएम मोदी -दुनिया भारत के युवाओं की स्किल को समझती है, उनकी डिमांड कल्पना से परे बढ़ेगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >