Train Accident: हर तरफ बदहवासी, चीख-पुकार के बीच अपनों को ढूंढते लोग, देखें डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरें

Train Accident: चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन की आठ बोगियां पटरी से उतर गई. मोतीगंज रेलवे स्टेशन से गुजरने के कुछ ही देर बाद ट्रेन के डिब्बे बेपटरी हो गये. हादसे के बाद पूरे ट्रेन में चीख पुकार मच गई. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 20 लोग घायल हुए हैं.

Train Accident: गुरुवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में बैठे लोगों ने सोचा भी नहीं होगा की आराम और चैन का यह सफर जल्द ही चीख पुकार में बदल जाएगा. सुकून से सफर कर रहे लोग जान बचाने के लिए दौड़ते भागते नजर आएंगे. गुरुवार को चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस में कुछ ऐसा ही दृश्य दिखा जो किसी को भी विचलित कर दे. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की आठ बोगियां पटरी से उतरी तो हर तरफ बदहवासी नजर आया… बिखरे पड़े सामान के बीच चीख पुकार करते लोग नजर आये. हादसे के बीच भीड़ में हर शख्स अपनों की तलाश में जुटा दिखा.

Chandigarh Dibrugarh Express accident या साजिश! लोको पायलट ने कही यह बात

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की आठ बोगियों पटरी से उतर गई. पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच गुरुवार की दोपहर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के आठ डिब्बे बेपटरी हो गये.

Train accident: डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की आठ बोगियों पटरी से उतर गई. Photo- pti

पटरियों से कुछ दूरी पर लोगों की अटैचियां और सामान बिखरे पड़े थे. बोगियों से बचकर बाहर निकले कुछ लोग बदहवास से पटरियों के पास ही बैठे दिखे, तो कई लोग अपनों को ढूंढते नजर आए. बच गए लोगों को बस एक ही फिक्र थी कि उसके अपने सुरक्षित हैं या नहीं. इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं 20 के करीब लोग घायल हुए हैं. जिलाधिकारी डॉ. नेहा शर्मा ने इसकी पुष्टि की है.

Train accident: चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन की आठ बोगियां पटरी से उतर गई. Photo- pti

हादसे से पहले ट्रेन के कुछ यात्री दोपहर के भोजन के बाद आराम कर रहे थे, वहीं अन्य लोग आने वाले स्टेशन पर उतरने की तैयारी में थे. इसी दौरान मोतीगंज इलाके में यात्रियों को जोरदार झटका लगा और उसके आठ डिब्बे पटरी से उतर गए.

Train accident:डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की आठ बोगियों पटरी से उतर गई. Photo- pti

न्यूज एजेंसी पीटीआई के बात करते हुए एक यात्री ने बताया कि हम लोग चंडीगढ़ से सीवान जा रहे थे. बोगी नंबर बी-1 में मेरी 10 और 16 नंबर सीट थी. यहां पर ट्रेन एकदम से पटरी से उतर गई, जिसकी वजह से ट्रेन पलट गई और अनेक लोगों को चोटें लगी हैं. यहीं हाल दूसरी बोगियों का भी था. ट्रेन के बी2 कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया कि वो खिड़की के पास अपनी सीट पर बैठा था कि अचानक तेज आवाज सुनाई दी . जोर का झटका लगा और वो ट्रेन की जमीन पर गिर गया.

Train accident: हर तरफ बदहवासी, चीख-पुकार के बीच अपनों को ढूंढते लोग. Photo- pti

चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन दोपहर एक बजकर 58 बजे गोंडा स्टेशन से गुजरी. अगला स्टॉपेज बस्ती था, लेकिन मोतीगंज रेलवे स्टेशन से गुजरने के कुछ ही देर बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए. राहत और बचाव कार्य के लिये मौके पर पहुंचे बचावकर्मी हादसे के कारण टेढ़ी हो चुकी बोगियों में लोगों को तलाश करते नजर आये.

Train accident: चीख-पुकार के बीच अपनों को ढूंढते लोग. Photo- pti

ट्रेन में यात्रियों के साथ कई बच्चे और महिलाएं भी सफर कर रही थीं. बोगी के पटरी से उतरने और बाईं ओर गिरने की तेज आवाज के बाद यात्रियों खासकर बच्चों के चीखने की आवाजें सुनाई दीं.बोगी के पलटते ही कोच धूल से भर गया और चारों तरफ अंधेरा छा गया. यात्रियों ने बताया कि उन्हें बस एक दूसरे की चीखें ही सुनाई दे रही थी.

Also Read: Dibrugarh Train Accident: ‘पीएम मोदी और रेल मंत्री लें हादसे की जिम्मेदारी’, केंद्र पर बरसे खरगे, कहा- हर रूट पर लागू हो कवच सिस्टम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >