Today News Wrap: सुशील मोदी सक्रिय राजनीति से हटे, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Today News Wrap: देश-दुनिया से बुधवार को कई बड़ी खबरें आईं. जो दिनभर सुर्खियों में रहे. आज की सबसे बड़ी खबर है कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सक्रिय राजनीति से हटने का फैसला किया है. वहीं यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. आप यहां पर आज दिन की सभी बड़ी खबरों को देख सकते हैं.

सुशील मोदी सक्रिय राजनीति से हटे

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सक्रिय राजनीति से हटने का फैसला किया है. इसके लिए उन्होंने कारण भी बताया, जो की काफी चौकाने वाला है. पूरी खबर यहां पढ़ें

पशुपति पारस चिराग पासवान के लिए करेंगे प्रचार

रालोजपा सुप्रीमो पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान के लिए प्रचार करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, एनडीए के साथ हैं और गठबंधन के सभी उम्मीदवारों का समर्थन करते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें

वायनाड से राहुल गांधी ने नामांकन दाखिल किया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वायनाड से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन बुधवार को दाखिल किया. पूरी खबर यहां पढ़ें

आप ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है. आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, बीजेपी अरविंद केजरीवाल की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है. पूरी खबर यहां पढें

यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी खबर है कि मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा एसटीएफ ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

आईपीएल में चेन्नई की टीम को झटका, मुस्तफिजुर रहमान अपने देश लौटे

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका लगा है. फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश वापस लौट गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें

इस दिन आएगा पुष्पा 2 का धमाकेदार टीजर

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का टीजर जल्द आने वाला है. 11 महीने पहले मेकर्स ने छोटा टीजर शेयर कर हिंट दे दिया था. पूरी खबर यहां पढ़ें

साइबर ठग को दूर रखना है तो इस बातों का रखें ध्यान

इंटरनेट के प्रयोग बढ़ने के साथ ही आए दिन साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. जिससे आम आदमी काफी प्रभावित हो रहा है. वैसे में आप कुछ बातों को ध्यान रखते हुए साइबर ठगी से छुटकारा पा सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें

जल्द जारी होगा यूजीसी नेट के लिए नोटिफिकेशन

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जून सत्र के लिए यूजीसी नेट 2024 के लिए अधिसूचना जल्द ही अपलोड करेगी. अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट यानी ugcnet.nta.ac.in पर जारी की जाएगी. पूरी खबर यहां पढ़ें

वर्ल्ड बैंक ने जताया भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छी खबर है. वर्ल्ड बैंक (World Bank) ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताया है. विश्व बैंक ने 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >