Today News Wrap: राहुल गांधी बिहार के भागलपुर में करेंगे जनसभा, महाराष्ट्र में पीएम मोदी की रैली, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Today News Wrap: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. इस बीच दूसरे चरण के लिए रैलियों का दौर जारी है. आज जहां राहुल गांधी यूपी और बिहार में रैली करेंगे. वहीं पीएम मोदी की महाराष्ट्र में जनसभा है. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

20 अप्रैल की बड़ी खबरें

  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव यूपी के अमरोहा में रैली करने वाले हैं.
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के भागलपुर में जनसभा करेंगे.
  • दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में मुकाबला होगा जो दिल्ली में खेला जाएगा.
  • महाराष्ट्र में नांदेड़ और परभणी में पीएम मोदी की रैली आज रैली है.
  • कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज केरल का दौरा करेंगी.
  • पीएम नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेंगलुरु और चिक्काबल्लापुरा में भी आज जनसभा को संबोधित करेंगें

अन्य बड़ी खबरों पर एक नजर

लोकसभा चुनाव : 102 सीटों पर 60 फीसदी से ज्यादा मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है. 21 राज्यों की कुल 102 सीटों के लिए वोटिंग हुई. इसी के साथ उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है. पढ़ें विस्तृत खबर

Israel Iran War: एयर इंडिया ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी

Israel Iran War: एयर इंडिया की सभी उड़ाने 30 अप्रैल तक तेल अवीव में उड़ान नहीं भरेंगी. ईरान और इजराइल के बीच गहराते युद्ध के खतरे को देखते हुए यह फैसला किया है. पढ़ें विस्तृत खबर

रांची में 21 अप्रैल को इंडिया गठबंधन की न्याय उलगुलान महारैली

रांची के प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को इंडिया गठबंधन की न्याय उलगुलान महारैली आयोजित की गयी है. इसमें देशभर के नेताओं का जुटान होगा. पढ़ें विस्तृत खबर

देवघर एम्स कैंपस में 4.47 एकड़ में बनेगा केंद्रीय विद्यालय

झारखंड के देवघर के लिए खुशखबरी है. एम्स कैंपस में 4.47 एकड़ में केंद्रीय विद्यालय बनेगा. अस्थायी स्कूल रामूडीह गर्ल्स हॉस्टल में शुरू किया जाएगा. बता दें कि गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने इस बाबत झारखंड हाईकोर्ट में पीआइएल दायर की थी. पढ़ें विस्तृत खबर

Lok Sabha Election 2024 : बिहार में 48.23 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग खत्म, बिहार में 48.23 फीसदी हुई वोटिंग
लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों में से पहले चरण की वोटिंग शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गई. पढ़ें विस्तृत खबर

भागलपुर में नीतीश कुमार ने 1989 के दंगे का किया जिक्र

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में भागलपुर में भी वोटिंग होनी है. चुनाव प्रचार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को भागलपुर पहुंचे. रंगरा प्रखंड के तिनटंगा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधा. पढ़ें विस्तृत खबर

IPL 2024: लखनऊ ने सीएसके को हराया

IPL 2024: लखनऊ के एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक रोमांचक मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया है. पढ़ें विस्तृत खबर

JAC 10th Result: हजारीबाग के 1 ही स्कूल की 4 छात्राओं ने टॉप-3 में लहराया परचम

JAC 10th Result 2024 का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस साल कुल 4,21, 678 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि 4,18, 623 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 3,78,398 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. पढ़ें विस्तृत खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >