Today News Wrap: पीएम मोदी आज कोटपूतली और रुद्रपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Today News Wrap: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के कोटपूतली में और उत्तराखंड के रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

2 अप्रैल की बड़ी खबर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के कोटपूतली में जनसभा को संबोधित करेंगे.
  • जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी अपने पार्टी नेताओं के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक करेंगे.
  • वाराणसी कोर्ट ज्ञानवापी मामले में याचिका पर आज सुनवाई करने वाला है.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव मद्देनजर प्रचार करने के लिए उत्तराखंड में अपनी पहली जनसभा आज रुद्रपुर में करेंगे.
  • गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले हैं.
  • पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव को समन जारी किया है जिसपर सुनवाई आज होनी है.
  • सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट यानी सीएए पर केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में आज जवाब दाखिल करेगी.
  • आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज होगा जो बेंगलुरु में खेला जाएगा.

एक नजर बड़ी खबरों पर

ज्ञानवापी तहखाने में जारी रहेगी पूजा

ज्ञानवापी तहखाने में पूजा पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इनकार कर दिया. आपको बता दें कि वाराणसी जिला अदालत ने पूजा करने का फैसला दिया था. पढ़ें पूरी खबर

अरविंद केजरीवाल को जेल

ईडी की ओर से न्यायिक हिरासत की मांग की गई थी जिसे पीएमएलए कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और 15 अप्रैल तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पढ़ें पूरी खबर

पप्पू यादव ने नामांकन की तारीख बदली

बिहार के पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पप्पू यादव और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बीच तनाव देखने को मिल रहा है. इस सीट को लेकर पप्पू यादव अकेले मोर्चा खोले हुए हैं और उन्होंने नामांकन की तारीख बदल दी है. पढ़ें पूरी खबर

झारखंड में नकली शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का खुलासा

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एसडीओ सच्चिदानंद महतो एवं एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई और शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया गया. पढ़ें पूरी खबर

समझौते में कच्चातिवु श्रीलंका को दे दिया गया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि साल 1974 में भारत और श्रीलंका के बीच एक समझौते हुआ. इस समझौते के तहत कच्चातीवु को श्रीलंका को दे दिया गया. पढ़ें पूरी खबर

बांदा जेल के अधीक्षक को जान से मारने की धमकी

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा मंडलीय कारागार के सीनियर सुपरिटेंडेंट जेल को जान से मारने की धमकी दी गई है.मोबाइल फोन नंबर पर 14 सेकेंड की कॉल पर ये धमकी दी गई. पढ़ें पूरी खबर

देवघर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की अनुमति

एक अप्रैल 2024 को डीजीसीए (डायरेक्टर जेनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने देवघर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की अनुमति दे दी है जो इलाके के लोगों के लिए अच्छी खबर है. पढ़ें पूरी खबर

बिहार में मंत्रियों को मिला सरकारी बंगाला

बिहार में नयी सरकार बने हुए करीब तीन माह हो गया. इसके बाद अब जाकर मंत्रियों को सरकारी बंगला अलॉट किया गया है. भवन निर्माण विभाग ने मंत्रियों के बीच आवास का आवंटन कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर

तिहाड़ जेल में 6 लोगों से मिल सकेंगे अरविंद केजरीवाल

जेल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 6 लोगों की सूची दी है जिनसे वह नियमानुसार मिलना चाहेंगे. इस सूची में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम भी शामिल है. पढ़ें पूरी खबर

IPL : मुंबई की लगातार तीसरी हार

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के मैच नंबर 14 में मुंबई इंडियंस को अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है. पढ़ें पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >