Today News Wrap: पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी में करेंगे रोड शो, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Today News Wrap: लोकसभा चुनाव को लेकर रैलियों का दौर जारी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में जनसभा करेंगे. पीएम इसके बाद वाराणसी में 5 किलोमीटर लंबा रोड शो करने वाले हैं. पढ़ें विस्तृत खबर

13 मई की बड़ी खबरें

  • लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 10 राज्यों की 96 सीटों पर आज मतदान होगा.
  • पीएम मोदी आज पटना साहेब स्थित तख्त हरमंदिर साहेब में मत्था टेकने जायेंगे. इसके बाद वह हेलीकाप्टर से सारण, वैशाली और हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे.
  • पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी में 5 किलोमीटर लंबा रोड शो आज करने वाले हैं. इसके बाद वे काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा भी करेंगे.
  • आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है.
  • महाराष्ट्र के मुंबई के वसई में बीजेपी नेता अमित शाह सभा को संबोधित करेंगे.
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज रायबरेली में चुनाव प्रचार करेंगे.
  • ईडी मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर कोर्ट सुनवाई करेगा.
  • गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आज आईपीएल में मुकाबला होगा.

एक नजर अन्य बड़ी खबरों पर

लोकसभा चुनाव के लिए आज चौथे चरण का मतदान

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 10 राज्यों की 96 सीटों पर आज लोग अपने माधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इसमें आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर मतदान होना है. पढ़ें विस्तृत खबर

पटना में पीएम के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

बिहार की राजधानी पटना में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो में मोदी-मोदी का नारा गूंजा. प्रधानमंत्री को देखने सड़कों पर जनसैलाब उमड़ गया था. पढ़ें विस्तृत खबर

अरविंद केजरीवाल बोले, जेल में मुझे 15 दिन तक नहीं दी गई इंसुलिन

पिछले दिनों तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर निकलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ताबड़तोड़ रैली और रोड शो कर रहे हैं और बीजेपी पर जमकर हमला कर रहे हैं. पढ़ें विस्तृत खबर

क्या है अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी

लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता से कुछ वादा किया है जिसे केजरीवाल की 10 गारंटी का नाम दिया गया है. पढ़ें विस्तृत खबर

इजराइल पर गिरा देंगे परमाणु बम, बोला ईरान

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार ने कहा है कि खतरा महसूस हुआ तो हम इजराइल पर परमाणु बम गिरा देंगे. पढ़ें विस्तृत खबर

हाजीपुर में पीएम मोदी का कार्यक्रम

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाजीपुर में जनसभा होने वाली है. इस सभा की तैयारियों का जायजा रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (राविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लिया. पढ़ें विस्तृत खबर

झारखंड के पलामू में बम फटने से तीन नाबालिग समेत चार की मौत

झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में बम फटने से तीन नाबालिग समेत चार लोगों की जान चली गयी. इस में तीन नाबालिग घायल भी हो गए हैं जिनका इलाज जारी है. पढ़ें विस्तृत खबर

सीएम चंपाई सोरेन बोले, 1932 के खतियान को लेकर जारी रहेगा संघर्ष

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि 1932 के खतियान को लेकर संघर्ष जारी रहेगा. वे समीर मोहंती के पक्ष में सभा कर रहे थे. पढ़ें विस्तृत खबर

IPL 2024: आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया है. पढ़ें विस्तृत खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >