Today News Wrap: किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी, जम्मू-कश्मीर में बस पर आतंकी हमला, देखें दिनभर की बड़ी खबरें

today news wrap: देश-दुनिया से आज कई खबरें आयीं, जो पूरे दिन सुर्खियों में रहीं. तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही पीएम मोदी ने किसानों को लेकर फैसला लिया. किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी गई. दिनभर की बड़ी खबरों को आप यहां देख सकते हैं.

पीएम किसान की 17वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद संभालने के 24 घंटे के अंदर किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया. उन्होंन किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त की फाइल पर हस्ताक्षर किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

जम्मू-कश्मीर में बस पर आतंकी हमला, मृतकों में से चार राजस्थान और तीन यूपी के

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया. जिसमें 10 लोगों को गोली लगी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

Ranchi Land Scam: हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई आज

रांची: जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी. जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय जमीन घोटाले से जुड़ी उनकी याचिका पर सुनवाई करेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर

कल्पना सोरेन आज शाम 5 बजे लेंगी विधानसभा की सदस्यता की शपथ

रांची: गांडेय विधानसभा से नवनिर्वाचित झामुमो विधायक कल्पना सोरेन सोमवार को शपथ लेंगी. स्पीकर रवींद्रनाथ महतो उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर

Bihar By Election: बिहार में विधानसभा की रुपौल सीट पर होगा उपचुनाव, इस तारीख को होगा मतदान

बिहार के रूपौली विधानसभा सीट पर अब उपचुनाव कराया जाएगा. 14 जून को इसके लिए अधिसूचना जारी की जाएगी. जदयू से बगावत करके राजद का दामन थामने वाली बीमा भारती इस सीट से जेडीयू के टिकट पर विधायक बनी थीं. बीमा भारती के इस्तीफे के बाद अब यह चुनाव हो रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर

Bihar: बांका के स्कूल में चक्कर खाकर गिरी छात्रा, भीषण गर्मी की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे स्कूली बच्चे

Bihar: बांका के स्कूल में चक्कर खाकर गिरी छात्रा, भीषण गर्मी की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे स्कूली बच्चे
बांका में प्रचंड गर्मी के बीच स्कूल खुले तो विद्यालय में ही छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी. गर्मी की चपेट में आकर कई छात्राएं अचेत हो गयी. एंबुलेंस की मदद से छात्रा को अस्पताल भेजा गया. यहां पढें पूरी खबर

यूपी के सीएम योगी ने दिल्ली में अमित शाह व नितिन गडकरी से की मुलाकात, पीएम से समय मांगा

CM Yogi Adityanath पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी. पूरी खबर यहां पढ़ें

बिहार जा रही श्रद्धालुओं की बस का यूपी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट, चार लोगों की मौत, 35 घायल

यूपी के गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में श्रद्धालुओं से भरी बस घुस गई. इससे चार लोगों की मौत की सूचना है. घायलों में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

वाराणसी ने तीसरी बार देश को दिया प्रधानमंत्री, यूपी से 10 सांसद बने मंत्री

यूपी से प्रधानमंत्री सहित 11 सांसद केंद्रीय कैबिनेट में शामिल . 2019 में ये संख्या 15 थी. 2024 में सात मंत्री चुनाव हार गए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

कौन है सोनाक्षी सिन्हा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal, सलमान खान से है करीबी रिश्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में दिखाई दी थी. इसमें उनका डबल रोल था. वहीं अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ की बात करें तो खबरें हैं कि एक्ट्रेस जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे संग इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते रहते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

आज ही के दिन भारत ने लॉर्ड्स में तोड़ा था फिरंगियों का घमंड, जीत लिया था पहला टेस्ट

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 10 जून का विशेष महत्व है. यह वही दिन है जिस दिन भारत ने कपिल देव की कप्तानी में अपना पहला टेस्ट मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया था. जी हां दोस्तों भारत ने साल 1986 में कपिल देव की कप्तानी में आज के ही दिन भारत का परचम टेस्ट क्रिकेट में फहराया था. यहां पढ़े पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >