टिपरा मोथा चीफ प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, ट्वीट कर कह दी बड़ी बात

टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत देब बर्मन ने ट्वीट किया और बताया, गृह मंत्री ने त्रिपुरा के मूल निवासियों के संवैधानिक समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस प्रक्रिया के लिए एक वार्ताकार नियुक्त किया जाएगा और यह एक विशिष्ट समय सीमा के भीतर होगा.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजकीय अतिथि गृह में टिपरा मोठा के प्रमुख प्रद्योत किशोर देबबर्मा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. मुलाकात के बाद देबबर्मा ने ट्वीट किया और इसकी जानकारी दी.

त्रिपुरा के मूल निवासियों के संवैधानिक समाधान की प्रक्रिया शुरू

टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत देब बर्मन ने ट्वीट किया और बताया, गृह मंत्री ने त्रिपुरा के मूल निवासियों के संवैधानिक समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस प्रक्रिया के लिए एक वार्ताकार नियुक्त किया जाएगा और यह एक विशिष्ट समय सीमा के भीतर होगा.

देबबर्मा के साथ बैठक में शाह के साथ नड्डा और नये मुख्यमंत्री साहा भी शामिल

टिपरा मोथा प्रमुख देबबर्मा जब गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात कर रहे थे, उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा और त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री माणिक साहा भी बैठक में शामिल थे.

Also Read: Tripura New CM: माणिक साहा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, पीएम मोदी और अमित शाह भी पहुंचे

देबबर्मा लंबे समय से कर रहे हैं तिप्रसा नाम से एक अलग राज्य बनाने की मांग

त्रिपुरा के पूर्व शासक परिवार के वंशज देबबर्मा लंबे समय से ‘तिप्रसा’ नाम से एक अलग राज्य बनाने की अपनी पार्टी की मांग के संवैधानिक समाधान का अनुरोध कर रहे हैं. टिपरा मोठा ने हाल ही में संपन्न 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव में 13 सीटें जीती हैं.

त्रिपुरा को दो टुकड़ों में बांटने के लिए बीजेपी तैयार नहीं

भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह छोटे राज्य त्रिपुरा के विभाजन को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है वहीं, उसके नेतृत्व ने त्रिपुरा जनजातीय स्वायत्त परिषद को अधिक विधायी, वित्तीय और कार्यकारी शक्तियां देने की इच्छा व्यक्त की है. त्रिपुरा जनजातीय स्वायत्त परिषद फिलहाल अस्तित्व में है और राज्य में आदिवासी समुदायों के प्रभुत्व वाले क्षेत्रों में मामलों को देखती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >