अब बंगाल में भी पिछले 24 घंटे में बुखार से तीन बच्चों की मौत, स्पेशल टीम गठित

मालदा मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल पीपी मुखर्जी ने कहा कि स्थिति अभी अलार्मिंग नहीं हुई है, हमने एक स्पेशल टीम गठित की है जो स्थिति पर नजर रखे हुए है और बुखार और श्वसन तंत्र संबंधित केस का निरीक्षण कर रही है.

बंगाल के मालदा जिले में तीन बच्चों की मौत हो गयी है जो बुखार और श्वसन तंत्र संबंधी बीमारी से पीड़ित थे. यह मौत पिछले 24 घंटे में हुई है, जिससे जिले में लोग दहशत में हैं.

मालदा मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल पीपी मुखर्जी ने कहा कि स्थिति अभी अलार्मिंग नहीं हुई है, हमने एक स्पेशल टीम गठित की है जो स्थिति पर नजर रखे हुए है और बुखार और श्वसन तंत्र संबंधित केस का निरीक्षण कर रही है.

Also Read:
भारत में घट रहे हैं कोरोना के मामले, लेकिन आने वाले त्योहारों के दौरान ये जिम्मेदारी निभाना है जरूरी…

गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप देखा जा रहा है. बिहार, यूपी, हरियाणा सहित अन्य कई राज्यों में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप देखा जा रहा है, सबसे ज्यादा बच्चों की मौत यूपी में हुई है, जहां मरने वाले बच्चों का आंकड़ा 100 के पार चला गया है.

बच्चों में बुखार और सर्दी खांसी जैसे लक्षण उभरकर सामने आ रहे हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भरती करने तक की नौबत आ रही है. अब जबकि बंगाल में भी बच्चों में बुखार के मामले देखे जा रहे हैं इससे आम लोग दहशत में हैं.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >