‘मीडिया पर नहीं लगा सकते रोक’, अदाणी मामले की रिपोर्टिंग में पाबंदियों से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी ग्रुप को लेकर आयी हिंडनबर्ग रिपोर्ट से जुड़ी मीडिया कवरेज पर रोक लगाने से आज इनकार कर दिया. जानें क्या है पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी ग्रुप को लेकर आयी हिंडनबर्ग रिपोर्ट से जुड़ी मीडिया कवरेज पर रोक लगाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया. इस संबंध में दायर याचिका को शीर्ष कोर्ट ने खारिज कर दिया और कहा कि हम मीडिया पर रोक नहीं लगा सकते. हम अपना फैसला सुनाएंगे.

क्या कहा कोर्ट ने

जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अधिवक्ता एमएल शर्मा द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया. इस याचिका में अदालत द्वारा समिति पर अपना फैसला सुनाये जाने तक अदाणी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर मीडिया को रिपोर्टिंग करने से रोकने की मांग की गयी थी. भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शर्मा से कहा कि हम मीडिया पर रोक नहीं लगाएंगे…हम अपना आदेश देंगे.

डीवाई चंद्रचूड़ ने और क्या कहा

मामले पर सुनवाई करते हुए डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम मीडिया के खिलाफ कोई आदेश जारी करने नहीं करने जा रहे. हम वही करेंगे, जो हमें करना है. हम अपना आदेश जारी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >