Sudhir Suri Murder: शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या से पहले आया था UK से धमकी भरे फोन, पंजाब में बवाल

शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी की हत्या मामले में एक बड़ा खुलासा उनके बेटे माणिक सूरी ने की है. न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में माणिक सूरी ने बताया, उनके पिता को हत्या के एक दिन पहले यूके से धमकी भरे फोन आये थे.

अमृतसर में शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. खबर आ रही है कि सूरी की हत्या से एक दिन पहले यूके से धमकी भरे फोन आये थे. यह खुलासा सूरी के बेटे माणिक सूरी ने की है. इधर सूरी की हत्या के बाद शहर का माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो चुका है. शिवसेना नेता की हत्या के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया.

सूरी के बेटे का बड़ा खुलासा्र हत्या से पहले यूके से आया था फोन कॉल

शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी की हत्या मामले में एक बड़ा खुलासा उनके बेटे माणिक सूरी ने की है. न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में माणिक सूरी ने बताया, उनके पिता को हत्या के एक दिन पहले यूके से धमकी भरे फोन आये थे. जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति अमृतपाल सिंह ने कहा था, कुछ लोगों को भेज रहा है और सौदा पूरा हो गया है. माणिक सूरी ने कहा, उनके पिता की हत्या के पीछे गैंगस्टर अमृतपाल सिंह का हाथ है. उसने यह भी कहा कि उनके पिता क��� हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गयी है. उनको 4 गोलियां मारी गयी.

Also Read: मां को लिखी चिट्ठी में संजय राउत ने लगाया आरोप, शिवसेना को धोखा नहीं दिया तो भेज दिया गया जेल

माणिक सूरी ने परिवार के लिए मांगी सुरक्षा

माणिक सूरी ने पिता सुधीर की हत्या के बाद सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है. उसने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, पाकिस्तान से भी उनके परिवार को धमकी भरे कॉल आ रहे हैं. इसलिए मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा मुहैया कराया जाए.

क्या है पूरा मामला

शिवसेना नेता सुधीर सूरी (58) की शुक्रवार को अमृतसर के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में एक मंदिर के बाहर प्रदर्शन में हिस्सा लेते लमय दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उन्हें पांच गोली मारी गई थी. सूरी शहर में सबसे व्यस्त स्थानों में से एक मजीठा रोड पर गोपाल मंदिर के प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. दरअसल, कुछ हिंदू देवी-देवताओं की टूटी हुई प्रतिमाएं कथित तौर पर सड़क किनारे पाई गई थीं, जिसे सूरी ने बेअदबी बताया था.

सुधीर सूरी हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये 7 दिन की रिमांड पर

शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी संदीप सिंह उर्फ सन्नी को कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल .32 बोर का लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया गया है. सन्नी की प्रदर्शन स्थल के पास कपड़े की एक दुकान है. अधिकारियों ने बताया कि सूरी के मकान के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने शहर में कई अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >