गिरिडीह में घर लौट रहे मजदूर पर अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

Giridih Crime News: झारखंड के गिरिडीह जिले में काम करके लौट रहे एक मजदूर पर अज्ञात हमलावरों फायरिंग कर दी. घर लौट रहे नंदकिशोर माली के पैर में गोली लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, जिससे यह हमला एक रहस्य बना हुआ है.

Giridih Crime News, गिरिडीह, (धर्मेंद्र): गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्णानगर गांव में बुधवार की शाम करीब छह बजे हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. अज्ञात हमलावरों ने काम कर घर लौट रहे एक मजदूर पर अचानक गोली चला दी. गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान पूर्णानगर निवासी नंदकिशोर माली के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, नंदकिशोर रोज की तरह काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी गांव के समीप अचानक फायरिंग हुई. गोली लगते ही मजदूर जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी.

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल को परिजन और ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है.

Also Read: चंपाई सोरेन के पोते का अंतिम संस्कार कल जिलिंगगोड़ा में, CM हेमंत हो सकते हैं शामिल

परिजनों ने जतायी अनभिज्ञता

घायल की मां ने बताया कि उनके बेटे का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है. वह वाहन चलाने और मजदूरी का काम करता है. ऐसे में किसने और क्यों गोली चलायी, यह परिवार के लोगों के लिए भी रहस्य बना हुआ है. घटना के बाद परिवार में दहशत और चिंता का माहौल है.

सीमा क्षेत्र में हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

घटना की पुष्टि करते हुए धनंजय राम, एसडीपीओ बगोदर-सरिया ने बताया कि यह वारदात बिरनी थाना और परसन ओपी की सीमा पर हुई है. घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हमलावर की पहचान के लिए सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन की जा रही है. जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: बोकारो में IT रेड का दूसरा दिन: नोट गिनने की मशीन मंगवाई, प्रकाश और सोनू के ठिकानों से मिले बड़े सुराग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >