Sudhanshu Trivedi attack on Rahul Gandhi : राहुल बोले- ‘ट्रंप के आगे झुक जाएंगे पीएम मोदी’, बीजेपी बोली- पाक के सबसे बड़े ‘मुहाफिज’ हैं कांग्रेस नेता

Sudhanshu Trivedi attack on Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है. राहुल ने कहा- पीएम मोदी ट्रंप के आगे झुक जाएंगे. इधर राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है. सुधांशु त्रिवेदी ने हमला करते हुए राहुल गांधी को पाकिस्तान का सबेस बड़ा मुहाफिज (रक्षक) बता दिया.

Sudhanshu Trivedi attack on Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए एक्स पर एक पोस्ट डाला. जिसमें उन्होंने लिखा, “पीयूष गोयल चाहे जितनी छाती पीट लें, मेरी बात पर ध्यान दीजिए, मोदी ट्रम्प की टैरिफ समयसीमा के आगे झुक जाएंगे.”

राहुल गांधी पाकिस्तान के सबसे बड़े मुहाफिज : सुधांशु

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमेरिका के साथ भारत की व्यापार वार्ता पर ट्वीट पर कहा, “मुझे लगता है कि राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के पद की गरिमा को समझना चाहिए. इससे पहले भी उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए ‘आत्मसमर्पण’ शब्द का इस्तेमाल किया था. इस शब्द का इस्तेमाल प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री या पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने भी नहीं किया, कि भारत ने ‘आत्मसमर्पण’ किया. मौलाना मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे आतंकवादियों ने भी इस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया. यह समझ से परे है कि राहुल गांधी हाफिज से भी बड़े पाकिस्तान के ‘मुहाफिज’ बनने की कोशिश क्यों कर रहे हैं. मुझे लगता है कि कांग्रेस प्रवक्ता इस बारे में बेहतर बता सकते हैं.”

भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर भी हमला बोल चुके हैं राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इससे पहले भारत-पाकिस्तान सीजफायर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल चुके हैं. राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी ने ‘आत्मसमर्पण’ कर दिया. भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि उनके कहने पर ही दोनों देशों के बीच संघर्ष रूका. हालांकि ट्रंप के इस दावे को भारत ने नकार दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >