असदुद्दीन ओवैसी के घर पर पत्थरबाजी, खिड़कियों के टूटे शीशे, आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

अपने सरकारी आवास पर हुए हमले का वीडियो खुद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जारी किया है. हमले को लेकर उन्होंने ट्वीट कर बताया कि कि उनके दिल्ली स्थित आवास पर एक बार फिर हमला हुआ है. उन्होंने लिखा की साल 2014 के बाद उनके घर पर हमले की यह चौथी घटना है.

एआईएमआईएम (AIMIM) सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के सरकारी आवास पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है. दिल्ली के अशोका रोड स्थित सरकारी आवास पर हुआ है. उनके सरकारी आवास पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके हैं. वहीं, घटना को लेकर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस में एक मामला भी दर्ज किया है. फिलहाल दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

ओवैसी ने जारी किया वीडियो: अपने सरकारी आवास पर हुए हमले का वीडियो खुद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जारी किया है. हमले को लेकर उन्होंने ट्वीट कर बताया कि कि उनके दिल्ली स्थित आवास पर एक बार फिर हमला हुआ है. उन्होंने लिखा की साल 2014 के बाद उनके घर पर हमले की यह चौथी घटना है. ओवैसी ने कहा कि रविवार रात जब वे जयपुर से लौटे तो घर पर काम करने वाले ने बताया कि कुछ बदमाशों ने उनके आवास पर पथराव किया है.

आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग: सांसद ओवैसी ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि हमले और पत्थरबाजी में उनके घर की खिड़कियां टूट गई है. घटना के बाद ओवैसी ने पुलिस से संपर्क किया और घटना की जानकारी देते हुए एक शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने दिल्ली पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है.

खिड़कियों के टूटे शीशे: दरअसल, कल यानी रविवार को सांसद ओवैसी देर रात जब जयपुर से लौटे तो उन्हें पत्थरबाजी की जानकारी मिली. हमले में उनके घर के खिड़कियों के शीशे टूट गये थे. ओवैसी ने घटना को लेकर पुलिस में जानकारी दी. साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की. बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम उनके आवास पर पत्थर फेंके गये थे.
 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >