Viral Video : इंटरनेट की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो लोगों को हैरान कर देता है. कभी खतरनाक जानवरों के रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो वायरल होते हैं, तो कभी इंसानों की ऐसी दिलेरी सामने आती है कि आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. वायरल क्लिप में एक विशाल सांप और एक शख्स आमने-सामने नजर आते हैं. दोनों के बीच की टक्कर किसी फिल्मी सीन या कुश्ती के मुकाबले से कम नहीं लगती. सांप बार-बार खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है, जबकि शख्स उसे काबू में रखने के लिए पूरी ताकत झोंक देता है.कुछ सेकंड का यह नजारा इतना रोमांचक है कि वीडियो देखने वालों की नजरें स्क्रीन से हटती ही नहीं. आप भी देखें आखिर क्या खास है इस वीडियो में.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है. कुछ यूजर इसे इंसान की बहादुरी बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि किसी जानवर के साथ इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है. वीडियो की शुरुआत में नजर आ रहा है कि एक विशाल सांप फन उठाए पानी से बाहर आने की कोशिश कर रहा है. लेकिन असली हैरानी तो तब होती है, जब उसके सामने खड़ा शख्स बिल्कुल भी घबराया हुआ नहीं दिखता. जहां एक तरफ सांप गुस्से से भरा नजर आता है, वहीं दूसरी तरफ वह व्यक्ति पूरी तरह शांति दिखाई देता है. दोनों के बीच का यह आमना-सामना किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं लगता.
यह भी पढ़ें : Viral Video: दिल्ली मेट्रो में बंदर की मस्ती, कोच में घूमता रहा और फिर लड़की की गोद में जा बैठा
पैर से सांप को मारता नजर आया शख्स
शख्त लगातार अपने पैर (लात) से सांप को मारता है जिससे वो पानी में बार-बार गिर जाता है. एक बार सांप भागने में थोड़ा सफल भी होता नजर आता है लेकिन इस बार हाथ से शख्स सांप को कंट्रोल करता है और फिर पानी में फेंक देता है. वीडियो के अंत में सांप हारकर अपना रास्ता बदलता नजर आता है.
