Sikkim Landslide : सिक्किम में भूस्खलन से तबाही, 4 की मौत, डरावना वीडियो आया सामने

Sikkim Landslide : सिक्किम में भूस्खलन से भारी तबाही मची है. इसमें 4 लोगों की मौत हो गई. देखें वीडियो.

Sikkim Landslide : पश्चिम सिक्किम के यांगथांग विधानसभा क्षेत्र के अपर रिंबी में आधी रात को हुए भूस्खलन हुआ. इसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग लापता हैं. भूस्खलन के समय तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई. पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और एसएसबी कर्मियों ने मिलकर बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर लकड़ी का अस्थायी पुल बनाकर दो घायल महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला. दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना में अभी भी तीन लोग लापता हैं. यह जानकारी एसपी गेजिंग त्शेरिंग शेर्पा ने दी है. इस हादसे का वीडियो सामने आया है जो काफी डरावना है. देखें वीडियो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >