Shivraj Singh Drove Tractor: …और ट्रैक्टर चलाने लगे शिवराज सिंह चौहान, देखें वीडियो

Shivraj Singh Drove Tractor: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक अनोखा वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो ट्रैक्टर चलाते दिख रहे हैं. दरअसल शिवराज सिंह गुरुवार को भारतीय किसान संघ, मालवा प्रांत द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के लिए इंदौर की यात्रा पर थे, उसी दौरान उन्होंने ट्रैक्टर ड्राइविंग का आनंद उठाया.

Shivraj Singh Drove Tractor: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ट्रैक्टर चलाता वीडियो जब सोशल मीडिया में वायरल हुआ, तो लोगों ने उसकी जमकर तारीफ की. ट्रैक्टर चलाते कृषि मंत्री को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. शिवराज सिंह भी ड्राइविंग का जमकर आनंद उठाया. वीडियो में मंत्री जी काफी खुश भी दिख रहे हैं.

क्या बोले शिवराज सिंह?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कहा, “आज कृषि (मंत्रालय) की पूरी टीम इंदौर में है, जिसमें देश के शीर्ष वैज्ञानिक, किसान, कृषि मंत्री, कृषि विज्ञान केंद्रों के लोग और केंद्र सरकार के अधिकारी शामिल हैं. हमने हाल ही में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया है, क्योंकि प्रयोगशालाओं में किए गए प्रयोग किसानों तक पहुंचने चाहिए. हम वैज्ञानिकों, अधिकारियों और किसानों को गांवों में ले गए और आज हम सोयाबीन की फसल के बारे में चर्चा करने के लिए यहां हैं… वैज्ञानिक, किसान, कृषि मंत्री, कृषि विज्ञान केंद्रों के लोग और केंद्र सरकार के अधिकारी सभी इस बात पर विचार-विमर्श, मंथन और चिंतन करेंगे कि सोयाबीन की उत्पादकता कैसे बढ़ाई जाए, लागत कैसे कम की जाए और उच्च गुणवत्ता वाली सोयाबीन कैसे पैदा की जाए…”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >