Haryana Rain: बारिश से हरियाणा में हाहाकार, सड़कें बनीं तालाब, 11 और 12 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल

Haryana Rain: गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण हरियाणा के कई राज्यों में बाढ़ के हालात है. बारिश से बिगड़े हालात को देखते हुए हरियाणा जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल 11 और 12 जुलाई को बंद रखने का निर्देश जारी किया है.

Haryana Rain: उत्तर भारत में आफत की बरसात हो रही है. दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से तबाही मची हैं. हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के बाद हरियाणा में भी मानसून की बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है. तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण हरियाणा के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात हैं. प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश हो रही है. भीषण बारिश को देखते हुए हरियाणा जिला शिक्षा अधिकारी ने पंचकूला के सभी स्कूल 11 और 12 जुलाई को बंद रखने का निर्देश जारी किया है. वहीं पंजाब में भी 13 जुलाई तक स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं.

गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण हरियाणा के कई राज्यों में बाढ़ के हालात है. बारिश से बिगड़े हालात को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से आज यानी 10 जुलाई को गुरुग्राम में स्कूलों को बंद रखा गया था.

गौरतलब है कि पंजाब हरियाणा के मोहाली, पटियाला, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, पंचकूला और अंबाला सर्वाधिक बारिश प्रभावित जिलों में से एक हैं. लगातार हो रही बारिश के कारण पैदा हुए हालात को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने सभी पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई.

Also Read: Weather: मूसलाधार बारिश और लैंडस्लाइड ने हिमाचल में मचाई तबाही, 5 लोगों की मौत, बह गई दुकानें और गाड़ियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >