Ruckus In Parliament: 'राहुल गांधी ने आदिवासी महिला सांसद के साथ की बदसलूकी', धक्का मुक्की कांड पर शिवराज सिंह के गंभीर आरोप, देखें वीडियो

Ruckus In Parliament: संसद में धक्का-मुक्की कांड पर बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने है. दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. शिवराज सिंह ने कहा कि क्या संसद में तर्क के बजाय शारीरिक शक्ति का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की महिला सांसद ने राहुल गांधी को लेकर जो कहा है कि उससे हम आहत हैं.

Ruckus In Parliament: संसद में धक्का-मुक्की कांड पर बीजेपी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की गई है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संसद में असभ्य आचरण दिखाया गया है. महिला आदिवासी सांसद के साथ दुर्व्यवहार किया गया है. शिवराज सिंह ने कहा कि ‘संसद में राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी. बीजेपी के बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी गिर गए और उनके सिर पर गंभीर चोट आई. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया और वह अभी भी उपचाराधीन हैं. शिवराज सिंह ने कहा कि क्या संसद में तर्क के बजाय शारीरिक शक्ति का इस्तेमाल किया जाएगा? चौहान ने कहा कि बीजेपी की महिला सांसद ने राहुल गांधी को लेकर जो कहा है कि उससे हम आहत हैं.’

फांगनोन कोन्याक ने कही यह बात

बीजेपी की सांसद फांगनोन कोन्याक ने धक्का-मुक्की घटना को लेकर कहा कि “हम लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मेरे बहुत क्लोज आ गए. मैं असहज महसूस कर रही थी. अच्छा नहीं लगा मुझे. फिर वो चिल्लाने लगे. ऐसे नहीं होता है. क्योंकि हमलोग जब प्रदर्शन करते हैं तो साइड में खाली करके करते हैं. सुरक्षाकर्मी के जाने के लिए लोगों को रास्ते बनाते हैं. हमलोग वहां प्रोटेस्ट कर रहे थे. तो वो बहुत क्लोज आकर धमकाने के पोज में आ गए… उन्होंने कहा कि मैं नागालैंड से हूं और महिला सांसद हूं इसलिए मुझे अच्छा नहीं लगा. मैंने शिकायत भी की है चेयरमैन से.”

बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने

संसद में धक्का-मुक्की मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं. दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. बीजेपी ने राहुल गांधी पर अपने दो सांसदों को धक्का देने का आरोप लगाया है. बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी के धक्के के बाद दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत जख्मी हो गये हैं. दोनों अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं कांग्रेस ने भी बीजेपी पर पलटवार किया है. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी के सांसद उन्हें मकर द्वार से अंदर जाने से रोक रहे थे. बीजेपी की ओर से कांग्रेस सांसदों को धक्का दिया गया. धक्का-मुक्की कांड को लेकर सियासी पारा गरम है. बीजेपी और कांग्रेस ने नेताओं ने घटना को लेकर प्रेस-कॉन्फ्रेंस भी की है.

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने की पीसी

सदन में धक्का-मुक्की कांड को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बात की. राहुल गांधी ने पीसी में आरोप लगाया की सरकार मुद्दों से भटकाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे आजमा रही है. उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री के बयान को लेकर भी बीजेपी और अमित शाह पर निशाना साधा. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी हमेशा से अंबेडकर-नेहरू का अपमान किया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अमित शाह अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हैं.

Also Read: Rahul Gandhi Press Conference: ‘हम हर दिन संसद में दे रहे थे धरना, नहीं हुई कोई हिंसा’, धक्का मुक्की कांड पर बोले खरगे

राहुल गांधी ने क्यों मांग लिया Amit Shah का इस्तीफा, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >