आरक्षण विरोधी प्रदर्शन की अपील के बाद जंतर मंतर में सुरक्षा कड़ी, अलर्ट मोड में दिल्ली पुलिस

Reservation Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन की अपील के बाद पुलिस ने सुरक्षा टाइट कर दी है. सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुटने को कहा गया, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग बढा दी. भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं.

Reservation Protest: 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आरक्षण विरोधी प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लोगों से जुटने की अपील की गई. कुछ लोग जंतर-मंतर इलाके में पहुंचने भी लगे. जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई. इलाके में बैरिकेडिंग बढ़ाई गई है और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. इस बीच दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि इस प्रदर्शन के लिए किसी तरह की अनुमति नहीं दी गई है.

इलाके में धारा 163 लागू

दिल्ली पुलिस के मुताबिक नई दिल्ली जिले में पहले से ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी BNSS की धारा 163 लागू है. यह पहले सीआरपीसी (CrPC) की धारा 144 के रूप में जानी जाती थी. इसके तहत विरोध मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और पांच या उससे ज्यादा लोगों के एक जगह इकट्ठा होने पर रोक है.

दिल्ली पुलिस ने कहा- प्रदर्शन की अनुमति नहीं

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को ही साफ कर दिया था कि 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर आरक्षण व्यवस्था में बदलाव के मुद्दे पर किसी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है. पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शन की अनुमति मिल गई है, लेकिन यह जानकारी गलत और भ्रामक है.

फर्जी जानकारी फैलाने वालों पर हो सकती है कार्रवाई

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि प्रदर्शन की अनुमति से जुड़ी किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और उसे सोशल मीडिया पर आगे न बढ़ाएं. दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि गलत या फर्जी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ी हलचल

यह पूरा मामला तब सामने आया, जब एक सोशल मीडिया पेज की ओर से जंतर-मंतर पर कथित शांतिपूर्ण प्रदर्शन का पोस्टर शेयर किया गया. लोगों से 21 अगस्त को वहां पहुंचने की अपील की गई थी. इसके अलावा Reservation Hatao Andolan नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने भी आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था. इस अपील के बाद दिल्ली पुलिस ने स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और टाइट कर दी.

Also Read: Sugar Price Hike : बोले अरविंद केजरीवाल- चीनी बनाने वाले गन्ने से मोदी जी ने एथेनॉल बना दिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >