Rekha Gupta Attack: CM रेखा गुप्ता पर हमले के बाद बड़ा फेरबदल, सतीश गोलचा बने नए पुलिस कमिश्नर

Rekha Gupta Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को एक शख्स ने हमला कर दिया, जिसके बाद भारी हंगामा हुआ. राजनीति भी हो रही है, तो सुरक्षा पर सवाल उठाए गए. इन घटनाक्रम के बीच दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी बदल दिए गए. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Rekha Gupta Attack: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का 26वां आयुक्त नियुक्त किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश में गुरुवार को यह जानकारी दी. साल 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी ने एसबीके सिंह का स्थान लिया है. सिंह ने अपने पूर्ववर्ती संजय अरोड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद 31 जुलाई को आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाला था.

वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशक हैं गोलचा

सतीश गोलचा वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशक हैं. उन्होंने एक मई, 2024 को यह पदभार ग्रहण किया था. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था), दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (खुफिया) और अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. उन्होंने दिल्ली पुलिस में पुलिस उपायुक्त और संयुक्त आयुक्त के रूप में भी काम किया है.

जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ था हमला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को सिविल लाइंस स्थित उनके कैंप कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया था. आरोपी सकारिया राजेशभाई खिमजीभाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. हमले के बारे में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया, जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हमेशा की तरह जनता से बातचीत कर रही थीं तभी आरोपी व्यक्ति उनके पास आया. उसने उन्हें कुछ कागज दिए और अचानक उनका हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींचने की कोशिश की. हाथापाई के बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ही है.

ये भी पढ़ें: कौन है राजेश खिमजी, जिसने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को मारा थप्पड़?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >