Video : असली मुद्दा वोट चोरी का, SIR इसी को छिपाने का तरीका, देखें क्या बोले राहुल गांधी

Video : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फिर एक बार वोट चोरी का आरोप लगाया है. वीडियो में देखें उन्होंने क्या कहा?

Video : मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि ‘वोट चोरी’ एक मुद्दा है और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) इसे छिपाने के लिए है. मेरा मानना ​​है कि हरियाणा की तरह मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी ‘वोट चोरी’ हुई है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है, आंबेडकर के संविधान पर प्रहार किया जा रहा है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि “स्पष्ट रूप से वोट चोरी हुई है. करीब 25 लाख वोट चोरी किए गए हैं, यानी हर आठ में से एक वोट गायब है.” उन्होंने कहा कि आंकड़ों को देखने के बाद उन्हें विश्वास है कि यही स्थिति मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी रही. गांधी ने दावा किया कि यह बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से बना सिस्टम है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास और सबूत हैं, जिन्हें समय आने पर सामने लाया जाएगा. उनका कहना था कि असली मुद्दा वोट चोरी का है और SIR प्रणाली इसी को छिपाने का तरीका है.

राहुल गांधी ने कहा कि “हमारे पास पूरी जानकारी है, अभी हमने उसका एक छोटा हिस्सा ही दिखाया है. असली मुद्दा यह है कि लोकतंत्र और अंबेडकर जी के संविधान पर हमला हो रहा है. प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मिलकर यह सब कर रहे हैं. यह देश और भारत माता को नुकसान पहुंचा रही है.”

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार को कहा-वोटचोर, ब्राजील की माॅडल का नाम वोटरलिस्ट में दिखाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >