पंजाब, हरियाणा में बारिश होने से तापमान में कमी आई
पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होने से शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा और लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत मिली. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा. शहर में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में अधिकतम तापमान क्रमश: 36, 31.3 और 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री तक कम है. अमृतसर में दो मिलीमीटर बारिश हुई. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में छिटपुट जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज के साथ बौछारे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है.