संसद में विपक्ष के प्रदर्शन पर बवाल! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई FIR

राम मंदिर में हुए चंदा चोरी के विरोध में संसद भवन परिसर में विपक्षी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी ने इसे सनातन संस्कृति का अपमान करार दिया है.

अयोध्या के राम मंदिर में हुए चंदा चोरी को लेकर संसद भवन परिसर में शुक्रवार ( 31 जुलाई ) को विपक्ष ने नुक्कड़ नाटक कर विरोध किया. यह मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है. बीजेपी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा. बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर सनातन संस्कृति, संत समाज और भारतीय परंपराओं का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष का प्रदर्शन लोकतांत्रिक विरोध नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक भावनाओं का मजाक उड़ाने जैसा था.

सनातनियों की भावनाओं पर आघात

बांसुरी स्वराज ने कहा कि कल सांसद परिसर में पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिस प्रकार का स्वांग रचा है. उससे करोड़ों सनातनियों की भावनाएं आहत हुईं हैं. उन्होंने कहा कि वह विरोध नहीं है, बल्कि सनातन संस्कृति और संत समाज का परिहास है और वह भारत की परंपराओं पर अट्टहास है.

बांसुरी स्वराज ने कहा कि लोकतंत्र में प्रोटेस्ट करना सबका अधिकार है. लेकिन किसी भी वर्ग के आस्था पर इस तरह का आघात करना आपके अधिकार क्षेत्र के बाहर है.

थाने पहुंचकर FIR दर्ज करने की मांग

बांसुरी स्वराज ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी प्रतिनिधिमंडल पुलिस थाने पहुंचा है. उन्होंने पुलिस से राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ FIR दर्ज कर तत्काल जांच शुरू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि संसद परिसर में किया गया प्रदर्शन करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला था, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है.

सियासी टकराव हुआ और तेज

बांसुरी स्वराज के इस बयान के संसद के भीतर और बाहर सियासी माहौल और गर्म हो गया है. बीजेपी इसे भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के सम्मान का मुद्दा बता रही है, जबकि विपक्ष पहले ही अपने प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकार करार दे चुका है. ऐसे में दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है.

यह भी पढ़ें- पुणे के एक कार्यक्रम में NSA अजीत डोभाल बोले-आजादी का मतलब मनमानी करना नहीं होता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >