रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, फिरोजाबाद में ठहरेंगी पांच विशेष ट्रेनें; दिल्ली-कानपुर के बीच भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए, रेलवे ने 5 नई विशेष ट्रेनों की घोषणा की है. इनमें दिल्ली, कानपुर, और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों के बीच चलने वाली साप्ताहिक और सुपरफास्ट ट्रेनें शामिल हैं, जो यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेंगी.

रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने पांच विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. इनमें तीन साप्ताहिक और दो आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा. सभी विशेष ट्रेनों का टूंडला में भी ठहराव रहेगा.

सूबेदारगंज-शकूरबस्ती के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार, ट्रेन संख्या 02275 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती साप्ताहिक विशेष 25 और 30 अगस्त को तीन-तीन फेरे लगाएगी. वापसी में ट्रेन संख्या 02276 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज 26 और 31 अगस्त से तीन-तीन फेरे लगाएगी.

इन ट्रेनों का भी मिलेगा यात्रियों को फायदा

ट्रेन संख्या 04147 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती 26 अगस्त को एक फेरा लगाएगी, जबकि 04148 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज 27 अगस्त को चलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 04163 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती 27 अगस्त और इसकी वापसी ट्रेन संख्या 04164 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज 28 अगस्त को संचालित होगी.

टूंडला में दो मिनट का ठहराव

सूबेदारगंज से चलने वाली ये ट्रेनें फतेहपुर, कानपुर और इटावा होते हुए रात करीब 2:20 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेंगी. यहां दो मिनट रुकने के बाद अलीगढ़ और दिल्ली के रास्ते सुबह 10 बजे शकूरबस्ती पहुंचेंगी. वापसी में शकूरबस्ती से दोपहर 12 बजे रवाना होकर ट्रेन करीब 3:40 बजे टूंडला पहुंचेगी.

नई दिल्ली-कानपुर के बीच भी स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल के बीच आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलेगी. ट्रेन संख्या 02456 28 अगस्त को नई दिल्ली से सुबह 7:15 बजे रवाना होकर 9:55 बजे टूंडला पहुंचेगी. वापसी में 02455 कानपुर सेंट्रल से दोपहर 1:30 बजे चलकर 3:30 बजे टूंडला पहुंचेगी.

आनंद विहार से भी मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल के बीच भी 30 अगस्त को विशेष ट्रेन चलेगी. ट्रेन संख्या 02458 आनंद विहार से सुबह 7:20 बजे रवाना होकर 9:55 बजे टूंडला पहुंचेगी. वापसी में 02457 कानपुर सेंट्रल से दोपहर 1:30 बजे चलकर 3:30 बजे टूंडला पहुंचेगी. रेल प्रशासन के इस कदम से रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >