Rajya Sabha Election 2022: कर्नाटक से निर्मला सीतारमण समेत भाजपा के तीन 3 उम्मीदवार राज्यसभा पहुंचे

Rajya Sabha Election Updates : हरियाणा, महाराष्ट्र में अब तक मतगणना शुरू नहीं हो पायी है. राजस्थान में कांग्रेस के सभी 3 उम्मीदवार जीत गये. भाजपा के खाते में एक सीट आयी. कर्नाटक में भाजपा के सभी 3 उम्मीदवार जीत गये हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट आयी है.

Live Updates
10:17 PM. 10 Jun 22 10:17 PM. 10 Jun

हरियाणा और महाराष्ट्र में अब तक शुरू नहीं हुई वोटों की गिनती

हरियाणा और महाराष्ट्र में अब तक मतगणना शुरू नहीं हो पायी है. कर्नाटक और राजस्थान में मतगणना पूरी हो चुकी है. राजस्थान में कांग्रेस के सभी 3 उम्मीदवार जीत गये. भाजपा के खाते में एक सीट आयी है. कर्नाटक में भाजपा के सभी 3 उम्मीदवार जीत गये हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट आयी है.

10:17 PM. 10 Jun 22 10:17 PM. 10 Jun

कर्नाटक से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत भाजपा के तीन 3 उम्मीदवार राज्यसभा पहुंचे

कर्नाटक से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत भारतीय जनता पार्टी के 3 उम्मीदवार जीते. कांग्रेस के टिकट पर जयराम रमेश को जीत मिली है. भाजपा के टिकट पर राज्यसभा पहुंचने वाले दो उम्मीदवारों के नाम जगेश और लेहर सिंह सिरोया हैं.

10:17 PM. 10 Jun 22 10:17 PM. 10 Jun

राजस्थान में भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी जीते, हार गये सुभाष चंद्र गोयल

राजस्थान से राज्यसभा चुनाव लड़ने वाले भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम तिवाड़ी चुनाव जीत गये हैं. भाजपा समर्थिक निर्दलीय उम्मीदवार और उद्योगपति सुभाष चंद्र गोयल को पराजय का मुंह देखना पड़ा.

10:17 PM. 10 Jun 22 10:17 PM. 10 Jun

राजस्थान में कांग्रेस के सभी तीन उम्मीदवार जीते

राजस्थान से राज्यसभा चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस पार्टी के सभी तीन उम्मीदवार प्रमोद तिवारी, मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला जीत गये हैं.

10:17 PM. 10 Jun 22 10:17 PM. 10 Jun

कर्नाटक से कांग्रेस के जयराम रमेश और भाजपा की निर्मला सीतारमण जीतीं

कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के परिणाम आ गये हैं. कांग्रेस पार्टी के जयराम रमेश और भारतीय जनता पार्टी की निर्मला सीतारमण चुनाव जीत गयीं हैं.

10:17 PM. 10 Jun 22 10:17 PM. 10 Jun

महाराष्ट्र में तीन विधायकों के मतपत्रों पर भाजपा की आपत्ति के कारण मतगणना में देरी

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए मतगणना में शुक्रवार शाम को देरी हुई, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के तीन विधायकों द्वारा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए डाले गये मतों को लेकर आपत्ति जतायी. राज्य विधानमंडल के एक अधिकारी ने बताया कि मतगणना रोक दी गयी है. प्रदेश भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड, यशोमती ठाकुर और शिवसेना विधायक सुहास कांडे ने मतदान के लिए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया. हमने निर्वाचन आयोग के समक्ष अपील की है कि उनके वोटों को अमान्य ठहराया जाये.’

10:17 PM. 10 Jun 22 10:17 PM. 10 Jun

महाराष्ट्र में तीन और हरियाणा में दो विधायकों ने मतपत्र दिखाकर चुनाव का नियम तोड़ा, भाजपा ने की ये मांग

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के तीन विधायकों और हरियाणा में कांग्रेस के दो विधायकों ने मतपत्र दिखाकर राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ की. भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि मतपत्र दिखाने वाले विधायकों के वोट को रद्द किया जाये.

10:17 PM. 10 Jun 22 10:17 PM. 10 Jun

हरियाणा में काउंटिंग रोकी गयी, भाजपा का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला

हरियाणा में वोटों की काउंटिंग रोक दी गयी है. भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला. भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि चुनाव को रद्द कर दिया जाये, क्योंकि सेक्रेसी ऑफ वोटिंग का उल्लंघन किया गया है.

10:17 PM. 10 Jun 22 10:17 PM. 10 Jun

चार राज्यों में राज्यसभा की 16 सीटों के लिए मतदान खत्म, काउंटिंग 5 बजे

देश के चार राज्यों में राज्यसभा की 16 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान चल रहा है. मतदान शुरू होने से पहले कई प्रतिद्वंद्वी दलों ने खरीद-फरोख्त के प्रयासों के आरोपों के बीच अपने विधायकों को होटलों और रिजॉर्ट में ठहरा रखा था. मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला. वोटों की गिनती शाम पांच बजे शुरू की जायेगी. निर्वाचन आयोग ने हाल ही में 57 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की थी.

2:43 PM. 10 Jun 22 2:43 PM. 10 Jun

महाराष्ट्र में भाजपा ने एमवीए के तीन वोटों पर आपत्ति जताई, कांग्रेस ने किया जीत का दावा

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव पर भाजपा नेता पीयूष गोयल के पोलिंग एजेंट बीजेपी के पराग अलावानी ने कहा कि एमवीए के तीन वोटों- कांग्रेस की यशोमती ठाकुर, एनसीपी के जितेंद्र आव्हाड और शिवसेना के सुहास कांडे पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है. बीजेपी ने रिटर्निंग ऑफिसर से उनके वोटों को अमान्य रखने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि आपत्ति इसलिए उठाई गई, क्योंकि दो विधायकों ने अपने दलों के मतदान एजेंटों को अपना मतपत्र दिया, जो नियमों का उल्लंघन है. वे अपने मतपत्र केवल अपने एजेंटों को दिखा सकते हैं और उन्हें किसी को नहीं सौंप सकते. वहीं, भाजपा के दावे पर कांग्रेस ने यशोमती ठाकुर ने कहा कि एमवीए के सभी चार उम्मीदवार चुने जाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा यह जानती है और इसीलिए वह भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है.

2:43 PM. 10 Jun 22 2:43 PM. 10 Jun

महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे तक 260 विधायकों ने किया मतदान

महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटों के लिए हो रहे मतदान के दौरान दोपहर 1 बजे तक राज्य के करीब 260 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

2:43 PM. 10 Jun 22 2:43 PM. 10 Jun

एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर लगाया क्रॉस वोटिंग कराने का आरोप

कर्नाटक के जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर क्रॉस वोटिंग कराने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, ‘मैंने कहा था कि श्रीनिवास गौड़ा कांग्रेस को वोट देंगे. एसआर श्रीनिवास ने भी जद (एस) को वोट नहीं दिया. कांग्रेस ने आज अपना असली चेहरा दिखाया है. कांग्रेस भाजपा की ‘बी’ टीम है. वे देश में भाजपा के उदय के मुख्य दोषी हैं.’

2:43 PM. 10 Jun 22 2:43 PM. 10 Jun

राजस्थान के कांग्रेसी एमएलए ने रिजल्ट पर रोक लगाने के लिए SC में अर्जी दी

अभी हाल ही में बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान में हो रहे राज्यसभा चुनाव के नतीजे की घोषणा पर रोक लगाने की मांग को लेकर याचिका दायर की.

12:50 PM. 10 Jun 22 12:50 PM. 10 Jun

हरियाणा के विधायक बलराज कुंडू ने खरीद-फरोख्त का लगाया आरोप

हरियाणा के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि मैं कार्तिकेय शर्मा या किसी अन्य उम्मीदवार को वोट नहीं दूंगा और आज ‘अनुपस्थित’ रहूंगा. मैं हरियाणा के लोगों के साथ खड़ा रहूंगा. यहां विधायकों की खरीद-फरोख्त की ‘मंडी’ है. मेरे पास कई प्रस्ताव आए, लेकिन कोई मुझे खरीद नहीं सकता या मुझे धमकी नहीं दे सकता.

12:50 PM. 10 Jun 22 12:50 PM. 10 Jun

मतदान के दौरान राजस्थान में विवाद, भाजपा विधायक शोभारानी का वोट खारिज

टीवी न्यूज के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के मतदान के दौरान राजस्थान में विवाद खड़ा हो गया. खबर है कि भाजपा विधायक शोभारानी का वोट खारिज कर दिया गया है. शोभारानी को वसुंधरा राजे का करीबी माना जाता है. विधायक कैलाश मीणा के वोट पर भी विवाद है. सूत्र बता रह हैं कि क्रॉस वोटिंग की वजह से विवाद पैदा हुआ है.

12:50 PM. 10 Jun 22 12:50 PM. 10 Jun

जेडीएस नेता श्रीनिवास गौड़ा का दावा, कांग्रेस के लिए किया वोट

कर्नाटक के जेडीएस नेता के श्रीनिवास गौड़ा ने कहा कि मैंने कांग्रेस के लिए वोट किया है, क्योंकि मैं उसे चाहता हूं.

12:50 PM. 10 Jun 22 12:50 PM. 10 Jun

चंडीगढ़ में वोट करने विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के विधायक

चंडीगढ़: हरियाणा में कांग्रेस के विधायक वोट डालने विधानसभा पहुंचे.

12:50 PM. 10 Jun 22 12:50 PM. 10 Jun

महाराष्ट्र में 11:37 बजे तक 80 विधायकों ने डाला वोट

महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव के लिए 11:37 बजे तक 180 विधायकों ने वोट डाला।

12:50 PM. 10 Jun 22 12:50 PM. 10 Jun

हमारे तीनों विधायक राज्यसभा में चुनकर जाएंगे, आज शाम को चल जाएगा पता – पायलट

राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने दावा किया कि हमारे तीनों विधायक राज्यसभा में चुनकर जाएंगे और सभा में हमारी पार्टी की आवाज बनेंगे. सभी विधायक और निर्दलीय भी हमारे साथ हैं. दिक़्कत की कोई आशंका ही नहीं है. सारे विधायक एकजुट और मज़बूत हैं. आज शाम तक पता चल जाएगा कि हमारे सारे विधायक जीतेंगे.

12:50 PM. 10 Jun 22 12:50 PM. 10 Jun

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने डाला वोट

चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डाला.

11:44 AM. 10 Jun 22 11:44 AM. 10 Jun

दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा से अजय माकन की जीत का किया दावा

राज्यसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने चंडीगढ़ में दावा किया कि हमारे प्रत्याशी अजय माकन जीत रहे हैं और हरियाणा विधानसभा में हमारी जितनी संख्याबल है उससे ज्यादा वोट उनके पक्ष में आज होगी. हमें ऐसा विश्वास है.

11:44 AM. 10 Jun 22 11:44 AM. 10 Jun

कर्नाटक में कांग्रेस के कार्यालय में घुसे भाजपा नेता सीटी रवि

कर्नाटक के जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि सीटी रवि भाजपा के महासचिव हैं, तो वह कांग्रेस कार्यालय में कैसे घुसे? इससे पता चलता है कि सीटी रवि भाजपा उम्मीदवार की जीत में सहयोग के लिए सिद्धारमैया से मिलने गए थे. मुझे यकीन है हमारे तीनों उम्मीदवार निर्वाचित होंगे. सिद्धारमैया भी कांग्रेस को वोट देने से पहले 2-3 बार सोचेंगे, मुझे लगता है वे भी भाजपा को वोट देंगे. लोकतांत्रिक सिद्धांतों का मूल्य रखने वाला कोई भी व्यक्ति कांग्रेस और जेडीएस को कभी वोट नहीं देगा.

मुख्य बातें

Rajya Sabha Election Updates : हरियाणा, महाराष्ट्र में अब तक मतगणना शुरू नहीं हो पायी है. राजस्थान में कांग्रेस के सभी 3 उम्मीदवार जीत गये. भाजपा के खाते में एक सीट आयी. कर्नाटक में भाजपा के सभी 3 उम्मीदवार जीत गये हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >