Rajasthan Weather : फिर बिगड़ेगा मौसम, नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा

Rajasthan Weather : हल्की बारिश के बाद राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. जानें आगामी 4-5 दिन मौसम कैसा रहेगा.

Rajasthan Weather : पिछले दो दिनों में राजस्थान के कई इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश देखने को मिली. इसके बाद सर्दी और तेज हो चुकी है. राज्य में नागौर में सबसे कम, 3.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतर भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रह सकता है. कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में कोहरे के प्रभाव से आगामी दो दिन कहीं-कहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री नीचे जाने की संभावना है. राज्य में 22 जनवरी के आसपास एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है. इसका प्रभाव राज्य में नजर आ सकता है.

पूर्वी राजस्थान में कई जगह कोल्ड डे

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सुबह तक बीते चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. 16 जनवरी की सुबह राज्य में कहीं-कहीं पर घने से अति घना कोहरा छाया नजर आया. तापमान में और गिरावट की वजह से पूर्वी राजस्थान में कई जगह कोल्ड और वेरी कोल्ड डे रहा. इसके अनुसार, इस दौरान न्यूनतम तापमान नागौर में 3.7 डिग्री, फतेहपुर में 5.4 डिग्री, गंगानगर में अलवर में 5.8 डिग्री, सिरोही में 6.1 डिग्री और अजमेर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय लोगों को अधिक ठंड महसूस हो सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन में ठंड लोगों को लगेगी. 16 से 17 जनवरी के बीच पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में जमी हुई बर्फ गिरने की संभावना व्यक्त की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >