राजस्थान में 5 जून तक कई जिलों में आंधी और बारिश की आशंका, येलो अलर्ट जारी

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई. जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया. बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली.

Rajasthan Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार पांच जून तक राजस्थान के कई जिलों में आंधी और बारिश की आशंका है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, नागौर, फलौदी, चित्तौड़गढ़ और अजमेर सहित 10 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई. विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में लगातार आंधी-बारिश की गतिविधियां हो रही हैं.

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे

आईएमडी ने बताया कि बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर को छोड़कर अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. विभाग ने बताया कि सोमवार को फलौदी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान में धूल भरी आंधी

राजस्थान में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए और कई जिलों में धूल भरी आंधी आई तथा हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, चित्तौड़गढ़ में 20 मिलीमीटर, टोंक के निवाई में 11 मिलीमीटर, अजमेर में 12.6 मिलीमीटर और नागौर में 13 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: Monsoon: अगले 48 से 72 घंटे में मानसून दे सकता है दस्तक, IMD का आया नया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >