Rajasthan Budget 2023: 500 रुपये में LPG सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली FREE, जानें राजस्थान बजट की खास बातें

Rajasthan Budget 2023 Updates : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अगले वित्त वर्ष का बजट पेश किया. आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा सदन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बजट भाषण के दौरान अचानक अटक गये जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया. अशोक गहलोत ने गलती से विधानसभा में पुराना बजट पढ़ा, हालांकि इसके बाद उन्होंने माफी भी मांग ली. करीब 6 मिनट तक मुख्यमंत्री पुराना बजट पढ़ते रहे, इसके बाद महेश जोशी ने उनके कान में आकर कुछ कहते नजर आये. इस दौरान विपक्ष ने भारी हंगामा शुरू कर दिया. यहां देखें बजट से जुड़ी बड़ी घोषणाएं..

Live Updates
7:54 PM. 10 Feb 23 2:24 PM. 10 Feb

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में सरकारी सहायता

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में लाखों रुपये लग जाते हैं लेकिन जान बच जाती है. भाजपा चाहती है कि सिर्फ अमीर आदमी अपना इलाज करा सके. हमनें आज राजस्थान में सभी को 25 लाख का चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा देने का एलान किया है. यह भी भाजपा को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अच्छा नहीं लगा.

7:54 PM. 10 Feb 23 2:24 PM. 10 Feb

महिलाओं को रोडवेज बसों में अब 50 फीसदी की छूट

अशोक गहलोत ने वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते हुए घोषणा कई घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि अलवर,पुष्कर, अजमेर में ग्रामीण हाट की स्थापना की जाएगी. महिलाओं को रोडवेज बसों में अब 50 फीसदी की छूट मिलेगी. 30 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी बस किराये में महिलाओं को छूट की घोषणा सीएम गहलोत ने की. 25 करोड़ रुपये की लागत से एमएसएमई टावर बनाया जाएगा. 500 से ज्यादा आबादी वाले सभी गांवों को सड़कों से जोड़ने का काम किया जाएगा. रोडवेज में 1000 नई बसें शामिल करने की घोषणा की गयी. 2500 नये रोड्स के परमिट प्राइवेट बसों को भी दिये जाएंगे. राजस्थान सिटी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन बनाते हुए 500 नई सर्विस बसें ली जाएंगी.

7:54 PM. 10 Feb 23 2:24 PM. 10 Feb

नि:शुल्क मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट

अशोक गहलोत ने वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते हुए घोषणा कई घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के दायरे में आने वाले लगभग एक करोड़ परिवारों को आगामी वर्ष नि:शुल्क राशन के साथ प्रति माह नि:शुल्क मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट दिये जाने की घोषणा करता हूं. इस पैकेट में एक-एक किलोग्राम दाल, चीनी एवं नमक और एक लीटर खाद्य तेल उपलब्ध कराया जाएगा. इस पर लगभग 3,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.

7:54 PM. 10 Feb 23 2:24 PM. 10 Feb

कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चे-बच्चियों को बालिग होने पर सरकारी नौकरी

कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चे-बच्चियों को बालिग होने पर सरकारी नौकरी देने की घोषणा सीएम अशोक गहलोत ने की है. उन्होंने कहा कि आगामी साल में 2 सेट स्कूल यूनिफॉर्म बच्चों को सरकार देगी. इंटरनेशनल राजस्थानी कॉन्क्लेव अगले साल आयोजित होगा, राजस्थान फाउंडेशन करवाएगा. जयपुर में नया एयरकार्गो सेंटर बनाया जाएगा. विश्वकर्मा एमएसएमई टावर स्थापित किया जाएगा.

7:54 PM. 10 Feb 23 2:24 PM. 10 Feb

बच्चों को प्रति दिन दूध उपलब्ध कराने की घोषणा

आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को भी 180 करोड़ रुपये से 2 जोड़ी यूनिफॉर्म दिये जाएंगे. इंदिरा गांधी वर्किंग वूमन हॉस्टल खोले जाएंगे. सामूहिक विवाह में अलग-अलग समाज के 25 जोड़े का विवाह होगा तो 25 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी. मिड डे मील में 1000 करोड़ लागत से बच्चों को प्रति दिन दूध उपलब्ध कराने की घोषणा सीएम गहलोत ने की. आपको बता दें कि पहले सप्ताह में दो दिन बच्चों को दूध मिलता था. ग्रामीण इलाकों में इंदिरा गांधी महिला होस्टल खोले जाएंगे.

7:54 PM. 10 Feb 23 2:24 PM. 10 Feb

बजट की बड़ी बातें

1000 रुपये प्रतिमाह पेंशन सोशल सिक्योरिटी के तहत देने की घोषणा सीएम गहलोत ने की है. इंदिरा रसोईयों की संख्या 2000 करने की घोषणा की गयी है. इस योजना पर 700 करोड़ रुपए का खर्च होगा. एससी-एसटी विकास कोष 500-500 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 1000-1000 करोड़ रुपये करने की घोषणा की गयी है. वाल्मीकि कोष की राशि 100 करोड़ रुपये करना प्रस्तावित.30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती अगले 2 सालों में सरकार करेगी. बुजुर्गों की पेंशन 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की सीएम ने की घोषणा की गयी है.

मुख्य बातें

Rajasthan Budget 2023 Updates : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अगले वित्त वर्ष का बजट पेश किया. आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा सदन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बजट भाषण के दौरान अचानक अटक गये जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया. अशोक गहलोत ने गलती से विधानसभा में पुराना बजट पढ़ा, हालांकि इसके बाद उन्होंने माफी भी मांग ली. करीब 6 मिनट तक मुख्यमंत्री पुराना बजट पढ़ते रहे, इसके बाद महेश जोशी ने उनके कान में आकर कुछ कहते नजर आये. इस दौरान विपक्ष ने भारी हंगामा शुरू कर दिया. यहां देखें बजट से जुड़ी बड़ी घोषणाएं..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >