Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की मां के पैरों पर गिरा सोनम का भाई, कहा- 'सोनम ने ही की है राजा की हत्या'

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद राजा रघुवंशी के घर उनके परिवार से मिलने के लिए बुधवार को पहुंचे. वह राजा की मां को गले लगाकर फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए. उन्होंने कहा है कि अब तक मिले सबूतों के अनुसार, उन्हें विश्वास हो गया है कि सोनम ने ही राजा की हत्या की है. जिस कारण से वह सोनम के साथ सभी संबंध तोड़ रहे हैं और अब वह राजा की ओर से लड़ेंगे.

Sonam Brother GOVIND visit raja family

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया पहलू सामने आया है. सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद राजा रघुवंशी के घर उनके परिवार से मिलने के लिए बुधवार को पहुंचे. वह राजा की मां को गले लगाकर फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए. सोनम के भाई गोविंद ने राजा के परिवार से अपनी बहन की करतूत के लिए माफी मांगी. गोविंद ने कहा कि अब तक मिले सबूतों के अनुसार, उन्हें विश्वास हो गया है कि सोनम ने ही राजा की हत्या की है.

सोनम के परिवार ने तोड़ा उससे रिश्ता

गोविंद ने आगे कहा कि इस मामले में आरोपी सभी लोग राज कुशवाह से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बहन सोनम से अपने संबंध तोड़ लिए हैं और राजा के परिवार से माफी मांगते हैं. गोविंद के इस बयान से साफ हो गया है कि परिवार ने सोनम से दूरी बना ली है.

“तुम जब सोनम से मिले तब उसे क्यों नहीं मारा?” – राजा की मां

राजा की मां उमा रघुवंशी ने सोनम के भाई गोविंद से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि गोविंद ने उन्हें बताया कि सोनम को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. वह कहती हैं कि सोनम का भाई राजा के लिए दुखी है, न कि उसके लिए.

आगे वह कहती हैं कि उन्होंने उनसे पूछा कि क्या वह सोनम से मिले थे. जिस पर गोविंद ने हामी भरते हुए कहा कि वह 3 मिनट के लिए उससे मिले थे. जिस पर राजा की मां कहती हैं, “तुमने उसे तब ही क्यों नहीं मारा?” इस पर गोविंद ने कहा कि उसे मौका नहीं मिला क्योंकि वहां मीडिया और पुलिस मौजूद थी. उमा ने गोविंद के पक्ष में कहा है कि वह दोषी है.

राजा की ओर से सोनम के खिलाफ लड़ेंगे उनके भाई

राजा की हत्या के गुनाह कबूल करने को लेकर गोविंद ने कहा कि सोनम ने खुद को दोषी नहीं माना है और उनके बीच कोई संपर्क नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्होंने सोनम के साथ सभी संबंध तोड़ लिए हैं और अब राजा की ओर से लड़ेंगे.

यह भी पढ़े: Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम को था मंगल दोष, पति को मारकर करना चाहिए थी दूसरी शादी, राजा के पिता ने फिर किया दावा | Sonam Mangal Dosha killed her husband and married someone Raja father again claim

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >