30-31 मार्च से लेकर 1,2,3 अप्रैल तक बारिश, 30 से 60 KM की रफ्तार से तेज हवा का अलर्ट

Rain Warning: इस हफ्ते देशभर में मौसम के तेवर तल्ख रह सकते हैं. IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश, गरज-चमक, बिजली, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है.

Rain Warning: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत, मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है.

Rain alert, pti photo

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 मार्च और फिर 2 से 3 अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

Rain and snofall, photo- pti

उत्तर-पश्चिम भारत में 30 मार्च से 4 अप्रैल तक यहां बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Rain alert, pti photo

30 से 31 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गरज-चमक और तेज हवा चलने के भी आसार हैं.

Rain alert, pti photo

30 मार्च से 2 अप्रैल तक असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का असर रहेगा और कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है.

Rain alert, pti photo

30 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

Rain Alert, PTI Photo

झारखंड में 31 मार्च और 2 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी भी दी गई है.

Rain Alert, PTI Photo

31 मार्च को बिहार और गंगा से सटे पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में आंधी की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

Rain Alert, PTI Photo

ओडिशा में अगले 5 दिनों तक मौसम का असर बना रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है.

Rain Alert, PTI Photo

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >