Rain Forecast: मंडरा रहा चक्रवाती तूफान का खतरा, बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, इन राज्यों में अलर्ट

Rain Forecast: बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर हलचल है. मौसम विभाग का अनुमान है कि लो प्रेशर एरिया जल्द ही एक डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके असर से दक्षिण भारत के कई राज्यों में बहुत भयंकर बारिश के आसार है. तेज हवा भी चल सकती है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

Rain Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. आसार है कि आज यह एक डिप्रेशन में बदल गया है. इसके बाद यह एक चक्रवाती तूफान का रूप भी ले सकता है. इसके असर से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 30 नवंबर तक भयंकर बारिश के आसार हैं.

चक्रवाती तूफान की आशंका

मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्ट्रेट ऑफ मलक्का और आस-पास के अंडमान सागर में एक लो-प्रेशर एरिया बना हुआ है. इस सिस्टम का सर्कुलेशन ऊपरी वायुमंडल के ऊंचे स्तरों तक फैला हुआ है. उम्मीद है कि यह आगे और मजबूत होकर एक डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके बाद यह दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और साउथ अंडमान सागर की ओर बढ़ सकता है. मौसमी तंत्र में बदलाव का असर आगामी दिनों में कई राज्यों में दिखाई देगा.

  • 25 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे के कई इलाकों में बारिश की संभावना है.
  • तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और लक्षद्वीप में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
  • कई इलाकों में तेज हवाओं के भी चलने के आसार हैं.

राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि एक नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27 से 28 नवंबर के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं. एक दो जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. अभी राज्य में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.

Also Read: IMD Alert: अब हाड़ कंपाएगी ठंड, शीतलहर की चपेट में ये राज्य, IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >