सावरकर पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे राहुल गांधी, शिकायत दर्ज, उद्धव ठाकरे ने कह दी ये बात

राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर का कथित तौर पर अपमान करने का मामला दर्ज कराया है. दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी के पोते रंजीत सावरकर ने यहां शिवाजी पार्क थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत में यह भी मांग की कि इसी तरह के बयान देने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले पर भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर पर विवादित बयान देकर बुरी तरह फंस गये हैं. सावरकर के पोते ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी राहुल के बयान से किनारा कर लिया है.

सावरकर के पोते ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

सावरकर के पोते ने राहुल गांधी के खिलाफ स्वतंत्रता सेनानी का कथित तौर पर अपमान करने का मामला दर्ज कराया है. दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी के पोते रंजीत सावरकर ने यहां शिवाजी पार्क थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत में यह भी मांग की कि इसी तरह के बयान देने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले पर भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.

Also Read: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई Riya Sen, राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चली एक्ट्रेस

उद्धव ठाकरे बोले- राहुल गांधी की टिप्पणी से सहमत नहीं

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी वी डी सावरकर का बहुत सम्मान करती है और वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी से सहमत नहीं हैं.

सावरकर को लेकर राहुल गांधी ने क्या दिया बयान

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र में एक वीर सावरकर को लेकर बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि विनायक दामोदर सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और कारागार में रहने के दौरान उन्होंने डर के कारण माफीनामे पर हस्ताक्षर करके महात्मा गांधी और अन्य समकालीन भारतीय नेताओं को धोखा दिया था. राहुल गांधी ने गत मंगलवार को भी वाशिम जिले में आयोजित एक रैली में हिंदुत्व विचारक सावरकर पर निशाना साधा था. राहुल गांधी ने 1920 के सरकारी रिकॉर्ड से दस्तावेज दिखाए, जिसमें दावा किया गया है कि रिकॉर्ड में सावरकर द्वारा अंग्रेजों को लिखा गया एक पत्र भी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >