'आप शादी कब करेंगे', जब 6 साल के बच्चे ने राहुल गांधी से पूछा मजेदार सवाल, देखें वीडियो

राहुल गांधी जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में बिहार के किशनगंज पहुंचे तो उनसे एक बच्चे की मुलाकात होती है. 6 साल के बच्चे ने राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान पूछा कि वो शादी कब करेंगे. बच्चे के सवाल पर राहुल गांधी ने मजेदार जवाब दिया और कहा, अभी तो मैं काम कर रहा हूं, जब काम खत्म हो जाएगा तब.

राहुल गांधी शादी कब करेंगे? यह बड़ा सवाल बना हुआ है. I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक जब पटना हुई थी, तब आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा था. जब राहुल गांधी न्याय यात्रा के लिए बिहार पहुंचे, तो एक 6 साल के बच्चे ने उनसे शादी को लेकर सवाल पूछ डाला. राहुल गांधी ने भी बच्चे के सवाल का शानदार जवाब दिया. 6 साल के बच्चे और राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

राहुल गांधी से बच्चे ने पूछा- आप शादी कब करेंगे

राहुल गांधी जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में बिहार के किशनगंज पहुंचे तो उनसे एक बच्चे की मुलाकात होती है. 6 साल के बच्चे ने राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान पूछा कि वो शादी कब करेंगे. बच्चे के सवाल पर राहुल गांधी ने मजेदार जवाब दिया और कहा, अभी तो मैं काम कर रहा हूं, जब काम खत्म हो जाएगा तब.

Also Read: बिहार में राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान क्या बोले? जानिए कांग्रेस नेता का नीतीश कुमार पर आरोप..

राहुल गांधी का सबसे बड़ा फैन है अर्श नवाज

राहुल गांधी से शादी को लेकर सवाल पूछने वाला 6 साल के बच्चे का नाम अर्श नवाज है. जो अपना अर्श नवाज व्लॉग्स के नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है. उसने बताया कि वो राहुल गांधी का सबसे बड़ा फैन है. अर्श ने राहुल गांधी से मुलाकात का वीडियो अपने ब्लॉग में डाला है. 11 मिनट 37 सेकंड के वीडियो में अर्श ने शुरुआत में राहुल गांधी को दुनिया का सबसे बड़ा गरीबों का मसीहा बताया. वीडिया में अर्श बोल रहा है कि दुनिया के सबसे अच्छे इंसान राहुल गांधी से आज मिलने जा रहे हैं.

राहुल गांधी ने कटिहार में किया रोड शो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बिहार के कटिहार जिले में एक रोड शो के साथ अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू की. कटिहार में रात्रि विश्राम के बाद गांधी ने सुबह अपनी यात्रा शुरू की. बिहार के बाद राहुल गांधी फिर से पश्चिम बंगाल पहुंच गए हैं. गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई. यात्रा के दौरान 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी जो 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >