छात्रों पर लाठीचार्ज से गुस्साए राहुल गांधी, पीएम मोदी को बताया इतिहास का सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री

Rahul Gandhi Slams PM Modi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय इतिहास का सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री बताया.

Rahul Gandhi Slams PM Modi: राहुल गांधी ने एक्स पर अपना एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की जायज मांगों को सुनने के बजाय उनके खिलाफ बल प्रयोग कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी इतने युवा-विरोधी हैं कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते.’’

राहुल गांधी का दावा, 152 पेपर लीक मामले में 7.5 करोड़ छात्र हुए प्रभावित

राहुल गांधी ने दावा किया कि 152 पेपर लीक की घटनाओं से 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए, लेकिन किसी दोषी को सजा नहीं मिली. उन्होंने कहा- इसके बजाय मेहनती युवाओं को सजा दी जा रही है और शिक्षा से जुड़े जायज सवाल उठाने वाले छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है. दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे छात्र अपराधी नहीं हैं, बल्कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा- छात्रों का अधिकार है कि उन्हें ऐसी शिक्षा व्यवस्था मिले जो निष्पक्ष हो, उनका सम्मान करे और ठीक से काम करे.


प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं का अनादर करते हैं : राहुल गांधी

राहुल गांधी का कहना था कि छात्रों पर आंसू गैस का इस्तेमाल और लाठीचार्ज लोकतांत्रिक तरीका नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों को स्वीकार कर लेना चाहिए. उन्होंने कहा- लोग शिक्षा व्यवस्था की स्थिति से परेशान हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शिक्षा व्यवस्था तथा संस्थानों पर कब्जा कर लिया है. राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं की प्रतिक्रिया स्वाभाविक है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं का अनादर करते हैं और असत्य तथा हिंसा में विश्वास करते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगी सोनम वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट, एम्स डायरेक्टर को किया तलब; कल आएगा फैसला

ये भी पढ़ें: CJP का दावा, प्रदर्शनकारियों की तीन मांगों पर विचार के लिए केंद्रीय मंत्री नड्डा ने मांगा समय

ये भी पढ़ें: C/JP प्रदर्शन के बीच वांगचुक ने रखी अनशन खत्म करने की नई शर्त, कहा- युवाओं को सांसदों से मिलने दो या...


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >