माफी मांगने के सवाल पर बचते नजर आये राहुल गांधी, कहा- भारत विरोधी कुछ नहीं बोला

राहुल गांधी ने संवाददाताओं के कहा, मैंने भारत विरोधी कुछ भी नहीं बोला (लंदन सेमिनार में). अगर वे अनुमति देंगे तो मैं संसद के अंदर बोलूंगा. लंदन वाले अपने बयान पर बीजेपी द्वारा माफी मांगने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'अगर वे मुझे संसद में बोलने देते हैं तो मैं वही कहूंगा जो मुझे लगता है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लंदन के एक सेमिनार में दिये अपने बयान को लेकर बीजेपी के निशाने पर हैं. बीजेपी माफी की मांग पर अड़ी हुई है, तो दूसरी ओर कांग्रेस राहुल गांधी के बचाव में उतर गयी है और लंदन में दिये बयान को सही ठहराया है. संसद सत्र में हिस्सा लेने आये राहुल गांधी से जब संवाददाताओं ने माफी मांगने को लेकर सवाल पूछा तो, कांग्रेस सांसद हंसते हुए मीडिया से बचते हुए निकल गये. हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने बयान को सही ठहराया.

लंदन में नहीं दिया भारत विरोधी बयान

राहुल गांधी ने संवाददाताओं के कहा, मैंने भारत विरोधी कुछ भी नहीं बोला (लंदन सेमिनार में). अगर वे अनुमति देंगे तो मैं संसद के अंदर बोलूंगा. लंदन वाले अपने बयान पर बीजेपी द्वारा माफी मांगने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘अगर वे मुझे संसद में बोलने देते हैं तो मैं वही कहूंगा जो मुझे लगता है.

राहुल गांधी को लेकर सदन में बीजेपी सांसदों का हंगामा

सदन में जहां अदाणी मुद्दे को लेकर विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया, वहीं बीजेपी सांसदों ने राहुल गांधी के बयान को मुद्दा बनाया और जमकर हंगामा किया. बीजेपी सांसदों ने राहुल गांधी से लंदन में दिये भाषण के लिए बिना शर्त माफी मांगने की मांग की.

Also Read: राहुल गांधी के बयान पर बवाल, माफी पर अड़ी बीजेपी, कांग्रेस ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

लंदन में राहुल गांधी ने क्या दिया था बयान

लंदन यात्रा पर गए राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतांत्रिक ढांचों पर ‘बर्बर हमले’ हो रहे हैं. उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि देश की संस्थाओं पर व्यापक हमला हो रहा है.

भाजपा ने कहा- भारत विरोधी ताकतों की भाषा बोलते हैं राहुल गांधी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारत विरोधी ताकतों की भाषा बोलने का आरोप लगाया और कहा कि देश ने उन्हें खारिज कर दिया है, इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें विदेशी भूमि पर लोकतंत्र का अपमान करने का अधिकार मिल गया. केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि अगर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, तो भाजपा ना चुप बैठेगी और ना ही उन्हें माफ करेगी.

राहुल गांधी के बचाव में उतरी कांग्रेस, खरगे बोले- माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं

राहुल गांधी के लंदन भाषण पर राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, यह उनकी साजिश है कि संसद नहीं चलने दी जाए और अडानी मामले में जेपीसी जांच की हमारी मांग को नजरअंदाज किया जाए. वे बेरोजगारी और मुद्रास्फीति के मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं. इससे पहले कई मौकों पर मोदी जी विदेशों में भारत के खिलाफ बोल चुके हैं. माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >