राहुल गांधी पर SC की टिप्पणी, ‘आपको कैसे पता कि चीन ने जमीन हड़पी’

Rahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान सेना पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो ऐसी बातें नहीं कहते. साथ ही कोर्ट ने उनसे सवाल किया कि उन्हें कैसे पता चला कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा किया है?

Rahul Gandhi: 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान भारतीय सेना को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी पर कड़ी फटकार लगाई. अदालत ने कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो ऐसी बातें नहीं कहते.

‘आप विपक्ष के नेता हैं, तो संसद में बोलिए, सोशल मीडिया पर क्यों बयान देते हैं?’ -पीठ

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया. पीठ ने राहुल गांधी से सवाल किया, “आप विपक्ष के नेता हैं, तो संसद में बोलिए, सोशल मीडिया पर क्यों बयान देते हैं?” कोर्ट ने यह भी पूछा, “आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन कब्जा ली है? अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसी बातें नहीं करेंगे.”

क्या है मामला?

आरोप है कि राहुल गांधी ने 9 दिसंबर 2022 को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर भारतीय सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं थीं. इस पर शिकायतकर्ता उदय शंकर श्रीवास्तव ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था. उनका कहना है कि राहुल गांधी की टिप्पणियों से सेना का मनोबल कमजोर करने की कोशिश हुई.

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल लखनऊ की अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी है. यह रोक अस्थायी है और आगे की सुनवाई तक लागू रहेगी. अब उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करना होगा.

यह भी पढ़े:Soren Dies : शिबू सोरेन एक जमीनी नेता थे, निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

यह भी पढ़े: Chain Snatching: कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन हुई चेन स्नैचिंग का शिकार, गृहमंत्री को चिट्ठी लिखकर की सख्त कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़े: Indian Railway: यात्रियों के लिए जरूरी खबर, अगस्त में इस रूट की कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >